सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Municipal Corporation Ranks First Across the State in Providing Online Services, Scoring 53.3 Points

Himachal: ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने में नगर निगम मंडी प्रदेशभर में प्रथम, 53.3 अंक लिए

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
सार

पोर्टल के जरिये शहरवासियों को संपत्ति कर भुगतान, एनओसी, विभिन्न प्रमाण पत्र, अनुमतियां और अन्य सेवाएं घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है, जिससे नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। 

Mandi Municipal Corporation Ranks First Across the State in Providing Online Services, Scoring 53.3 Points
नगर निगम मंडी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नगर निगम मंडी ने आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए नागरिक सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ मंडी ने धर्मशाला नगर निगम को पीछे छोड़ते हुए पहली बार शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया है। इस पोर्टल के जरिये शहरवासियों को संपत्ति कर भुगतान, एनओसी, विभिन्न प्रमाण पत्र, अनुमतियां और अन्य सेवाएं घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है, जिससे नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। दूसरे चरण के मूल्यांकन में नगर निगम मंडी ने 53.3 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।

Trending Videos

नगर निगम सोलन 50 अंकों के साथ दूसरे, जबकि धर्मशाला नगर निगम 46 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा शिमला 44 अंकों के साथ चौथे, पालमपुर 39.5 अंकों के साथ पांचवें, ऊना 33 अंकों के साथ छठे, बद्दी 19.5 अंकों के साथ सातवें और हमीरपुर मात्र 4 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर रहा। इस मूल्यांकन में कुल 19 बिंदुओं को शामिल किया गया, जिनमें कूड़ा-कचरा संग्रहण से लेकर संपत्ति कर जैसी सेवाओं का आकलन किया गया। पिछले माह तक धर्मशाला नगर निगम इस रैंकिंग में आगे था, लेकिन मंडी ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद उसे पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषदों की श्रेणी में नेरचौक ने 30 अंक प्राप्त कर 13वां स्थान हासिल किया
नगर परिषदों की श्रेणी में नेरचौक ने 30 अंक प्राप्त कर 13वां स्थान हासिल किया। जोगिंद्रनगर 25.5 अंकों के साथ 16वें, सुंदरनगर 16.5 अंकों के साथ 24वें और सरकाघाट 14.5 अंकों के साथ 26वें स्थान पर रहा। नगर पंचायतों में रिवालसर ने 20 अंकों के साथ 16वां स्थान प्राप्त किया, जबकि करसोग ने 15 अंकों के साथ 19वां स्थान हासिल किया। नगर निगम मंडी के आयुक्त रोहित राठौर ने इस उपलब्धि का श्रेय अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों को दिया और भविष्य में रैंकिंग को और बेहतर करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed