सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Exhibition of Yogananda's books at Gaiety starts tomorrow.

Shimla News: गेयटी में योगानंद की पुस्तकों की प्रदर्शनी कल से

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Exhibition of Yogananda's books at Gaiety starts tomorrow.
विज्ञापन
शिमला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगदा सत्संग सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में 18 से 24 जून तक श्री परमहंस योगानंद की पुस्तकों पर आधारित विशेष पुस्तक प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इस अवसर पर 21 जून को रिज स्थित ध्यान केंद्र में विशेष कार्यक्रम होगा। योगदा सत्संग ध्यान केंद्र, शिमला के समन्वयक डॉ. पंकज ललित ने बताया कि प्रदर्शनी सुबह 11 से शाम 7:00 बजे तक खुली रहेगी। इसमें परमहंस योगानंद की रचित विश्वप्रसिद्ध ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगी सहित ध्यान, क्रिया योग, श्रीमद्भगवद्गीता, ईश्वर-साक्षात्कार, संतों के जीवन, सकारात्मक जीवनशैली और व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित अनेक पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी। यह पुस्तकें हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में उपलब्ध हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article