फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fares fixed for HRTC’s parcel service; facility to be available from 9 AM to 5 PM

शिमला: एचआरटीसी की पार्सल सेवा के लिए किराया निर्धारित, सुबह नाै से शाम पांच बजे तक मिलेगी सुविधा

Thu, 22 Oct 2026 04:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Oct 2026 04:26 PM IST
सार

 किराया सूची के अनुसार रिकांगपिओ से प्रदेश के विभिन्न शहरों के साथ चंडीगढ़, दिल्ली और हरिद्वार तक पार्सल भेजे जा सकेंगे। इस सुविधा के तहत पार्सल के वजन के आधार पर किराया तय किया गया है। 

विज्ञापन
Fares fixed for HRTC’s parcel service; facility to be available from 9 AM to 5 PM
एचआरटीसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ओर से पार्सल ले जाने की सुविधा के लिए विभिन्न गंतव्यों का किराया निर्धारित किया गया है। जारी किराया सूची के अनुसार रिकांगपिओ से प्रदेश के विभिन्न शहरों के साथ चंडीगढ़, दिल्ली और हरिद्वार तक पार्सल भेजे जा सकेंगे। इस सुविधा के तहत पार्सल के वजन के आधार पर किराया तय किया गया है। निर्धारित सूची के अनुसार 10 किलोग्राम वजन वाले पार्सल के लिए रामपुर तक 67 रुपये, शिमला तक 152 रुपये, बिलासपुर तक 208 रुपये, हमीरपुर तक 246 रुपये, धर्मशाला तक 267 रुपये, सोलन तक 173 रुपये, चंडीगढ़ तक 222 रुपये, अंबाला तक 239 रुपये, दिल्ली तक 296 रुपये और हरिद्वार तक 308 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। इसी तरह 20 किलोग्राम और 40 किलोग्राम वजन वाले पार्सल के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

20 किलोग्राम वजन वाले पार्सल के लिए रामपुर का किराया 134 रुपये, शिमला का 304 रुपये, बिलासपुर का 416 रुपये, चंडीगढ़ का 445 रुपये, दिल्ली का 591 रुपये और हरिद्वार का 616 रुपये निर्धारित है। वहीं, 40 किलोग्राम वजन वाले पार्सल के लिए रामपुर तक 267 रुपये, शिमला तक 607 रुपये, बिलासपुर तक 831 रुपये, चंडीगढ़ तक 889 रुपये, दिल्ली तक 1182 रुपये और हरिद्वार तक 1232 रुपये किराया देना होगा। पार्सल सेवा के लिए समय सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इससे संबंधित जानकारी और समन्वय के लिए रिकांगपिओ में अड्डा इंचार्ज गोपाल सिंह से 8580951717, टापरी में सुभाष सिंह से 9418528422 और भावानगर में वेद प्रकाश से 8894299845 पर संपर्क किया जा सकता है। एचआरटीसी की इस सुविधा से लोगों को विभिन्न शहरों तक सामान भेजने के लिए परिवहन का एक विकल्प उपलब्ध होगा। हालांकि, पार्सल बुक करवाने से पहले संबंधित अड्डा इंचार्ज से गंतव्य, वजन और लागू किराये की पुष्टि करना उचित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed