{"_id":"6ad9cf649c0f39a5890eaf21","slug":"video-karwa-chauth-2026-date-puja-muhurat-shimla-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"29 अक्तूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, शाम 5:38 से 6:56 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 अक्तूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, शाम 5:38 से 6:56 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त
Ankesh Dogra
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:41 PM IST
Link Copied
करवाचौथ का पर्व इस वर्ष 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा। विवाहित हिंदू महिलाओं के लिए यह त्योहार विशेष महत्व रखता है। यह प्रेम, समर्पण और वैवाहिक जीवन के अटूट बंधन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं।
गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी भगवती प्रसाद के अनुसार, करवा चौथ की चतुर्थी तिथि 28 अक्तूबर की रात 1:06 बजे शुरू होगी और 29 अक्तूबर की रात 10:09 बजे तक रहेगी। व्रत की शुरुआत सुबह ब्रह्म मुहूर्त से होगी और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाएगा।
पुजारी भगवती प्रसाद ने बताया कि करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक रहेगा। इस दौरान महिलाएं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सकती हैं।
इस वर्ष करवा चौथ के दौरान शुक्र ग्रह के अस्त होने को लेकर भी चर्चा है। पुजारी भगवती प्रसाद के अनुसार, शुक्रास्त 28 अक्तूबर को समाप्त हो जाएगा, लेकिन इसका सूतक 29 अक्तूबर को भी रहेगा। उन्होंने बताया कि इसी वजह से नवविवाहिताओं और पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए व्रत की शुभता को लेकर अलग-अलग मत हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।