सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Filth in Shimla: Foreign tourist posts video

Shimla News: शिमला में गंदगी, विदेशी सैलानी ने डाला वीडियो

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Filth in Shimla: Foreign tourist posts video
विज्ञापन
शिमला। हिल्स क्वीन शिमला घूमने आई विदेशी महिला सैलानी ने यहां के पर्यटन स्थलों में फैली गंदगी को लेकर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला सैलानी का कहना है कि शिमला में मंदिरों के आसपास और जंगलों में कचरे के ढेर लग रहे हैं।


महिला इस वीडियो में लोगों से अपील भी कर रही है कि जब भी आप घूमने जाते हैं तो कचरा खुले में न फेंके। महिला ने अपने वीडियो में जंगल, नालों में फेंका कचरा, शराब की बोतलें भी दिखाई हैं। महिला ने हैरानी जताई कि आस्था का केंद्र रहने वाले मंदिरों के आसपास भी कचरे के ढेर लगे हैं। इसे रोका जाना चाहिए। महिला सैलानी का कहना है कि शिमला में दर्शनीय स्थल हैं लेकिन हर तरफ फैला कचरा इसकी सुंदरता को खराब कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने लोगों से अपील की कि कचरा अपने वाहनों में लगे बैग में रखें ताकि गंदगी न फैले। राजधानी शिमला में पर्यटन सीजन चरम पर है। रोजाना हजारों सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए यहां के हरे भरे जंगलों में घूम रहे हैं। हालांकि, ये सैलानी जगह जगह कचरा भी फेंक रहे हैं। शहर के नाले, जंगल और पहाड़ियां कचरे से भर गए हैं। नगर निगम का कहना है कि इन्हें हटाने के लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शिमला को साफ सुथरा रखना सबकी जिम्मेदारी है। निगम इस दिशा में काम कर रहा है। वार्डाें में अभियान भी चलाए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article