सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fir on nagar nigam workers

Shimla News: एस्मा के बावजूद हड़ताल करने पर सैहब कर्मचारियों पर एफआईआर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
fir on nagar nigam workers
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

शिमला। एस्मा लागू होने के बावजूद हड़ताल करने के मामले में पुलिस ने सैहब कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हिमाचल प्रदेश आवश्यक सेवा (रखरखाव) अधिनियम और बीएनएस की धारा 223 के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप की ओर से जारी निर्देशों के बाद पुलिस ने थाना सदर में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सैहब कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने का एलान करने के बाद जिला मजिस्ट्रेट शिमला अनुपम कश्यप ने 14 मई को एस्मा लागू कर दिया था जिसके बाद यह हड़ताल गैरकानूनी हो गई थी। इसके बावजूद कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इस वजह से शहर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई। इसको देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने पिछले दिनों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला और एसडीएम शिमला शहरी को निर्देश दिए थे कि वे मामले की जांच कर तुरंत कार्रवाई करें। इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त को भी सेवा नियमों के तहत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed