सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   training to ladies in shimla

Shimla News: मशोबरा में ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
training to ladies in shimla
विज्ञापन
शिमला। यूको आरसेटी शिमला की ओर से मशोबरा स्थित प्रशिक्षण में मंगलवार को ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू किया गया। पहले दिन 25 महिलाओं ने पंजीकरण करवाया। प्रशिक्षु महिलाओं और युवतियों कों ब्राइडल मेकअप, थ्रेडिंग, फेशियल, हेयर स्टाइलिंग, मेहंदी, स्किन केयर एवं अन्य ब्यूटी से संबंधित तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षक रूपा सूद कर रही हैं। इसका उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को व्यावसायिक कौशल प्रदान कर स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है। इसके अलावा उन्हें वित्तीय साक्षरता, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की जाएगी जिससे वे भविष्य में अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकें। निदेशक तानिया शर्मा ने बताया कि यूको आरसेटी शिमला का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed