{"_id":"6a0c524b248baab22f067e2a","slug":"health-news-igmc-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-723986-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी में सख्ती : बिना एटेंडेंट पास वार्ड में घूमते मिले तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी में सख्ती : बिना एटेंडेंट पास वार्ड में घूमते मिले तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भर्ती मरीजों के तीमारदारों को बनवाना होगा एटेंडेंट पास
अस्पताल में चोरी और अन्य गतिविधियों को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल प्रबंधन ने चोरी और अन्य घटनाओं को देखते हुए सख्ती कर दी है। अगर अस्पताल के वार्ड में कोई बिना एटेंडेंट कार्ड घूमता हुआ मिला तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा कर्मियों को अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं। साथ ही आदेशों की सख्ती से पालना करवाने के लिए कहा है। आदेशों के मिलने के बाद सुरक्षा कर्मी कभी भी एटेंडेंट पास की जांच कर सकेंगे।
हालांकि, अस्पताल में पहले भी एटेंडेंट पास बनाए जाते हैं लेकिन कम ही तीमारदार नियमों की पालना करते हैं। ऐसे में तीमारदारों व संदिग्ध लोगों का पता नहीं चल पाता है। इससे सुरक्षा कर्मियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है लेकिन इस व्यवस्था पर ओर अधिक ध्यान देने के लिए कहा है ताकि संदिग्ध लोगों का पता लगाकर कार्रवाई की जा सके। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से योजना भी बनाई गई है। व्यवस्था के सही प्रकार से लागू होने पर ऐसे लोगों पर भी लगाम लगेगी जो बिना किसी कारण अस्पताल में दिन-रात में चक्कर काटते रहते हैं।
गौर रहे कि बीते दिनों अस्पताल में चोरी की घटनाएं हुई थीं। ये घटनाएं सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई थीं। इसके बाद ऐसे लोगों को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा। चोरी की घटनाएं बढ़ने से अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए थे। अधिकतर घटनाएं रात में होने लगी थीं। चोरी के मामले बढ़ने के बाद अस्पताल प्रबंधन को शिकायतें मिलीं। इसके बाद अब अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को एटेंडेंट पास जरूरी कर दिया है।
विज्ञापन
इनसेट
अस्पताल में वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों को एटेंडेंट पास बनवाना अनिवार्य है। यह व्यवस्था पहले से लागू है लेकिन अब सख्ती की गई है। अगर कोई बिना कार्ड वार्ड में जाता है तो अस्पताल प्रबंधन की ओर से कार्रवाई की जाएगी। मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे एटेंडेंट कार्ड की जांच करें और संदिग्ध लोगों पर नजर रखें।
-डॉ राहुल राव, चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी
Trending Videos