{"_id":"6a61c31a93e4cf8dd9056ceb","slug":"former-sjvn-cmd-nand-lal-sharma-passes-away-cm-sukhu-condoles-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News : एसजेवीएन के पूर्व सीएमडी नंद लाल शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News : एसजेवीएन के पूर्व सीएमडी नंद लाल शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक
Thu, 23 Jul 2026 01:00 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:00 PM IST
सार
Former SJVN CMD Nand Lal Sharma Passes Away : एचईआरसी के अध्यक्ष और एसजेवीएन लिमिटेड के पूर्व सीएमडी नंद लाल शर्मा का पंचकूला के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनका उपचार चल रहा था। 63 वर्षीय शर्मा ऊर्जा क्षेत्र और प्रशासनिक सेवाओं के अनुभवी अधिकारी थे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए एसजेवीएन को मजबूत बनाने में उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन
एसजेवीएन लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नंद लाल शर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के अध्यक्ष तथा एसजेवीएन लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नंद लाल शर्मा का निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। शनिवार को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद उन्हें पंचकूला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात करीब 1:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी नंद लाल शर्मा ऊर्जा क्षेत्र के अनुभवी प्रशासक माने जाते थे। हरियाणा सरकार द्वारा एचईआरसी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से पहले वह शिमला स्थित एसजेवीएन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रहे। जुलाई 2023 में उन्होंने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला था। उन्हें विद्युत क्षेत्र में लगभग 18 वर्षों और प्रशासनिक सेवाओं में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव था। उनके कार्यकाल में एसजेवीएन ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और विस्तार योजनाओं पर काम किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नंद लाल शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नंद लाल शर्मा ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए प्रदेश की जनता की सेवा की और एसजेवीएन को सुदृढ़ बनाने में उनका योगदान सराहनीय रहा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन