{"_id":"6a61f5f0baa4c4140504d798","slug":"una-news-missing-woman-vaishali-found-dead-in-forest-near-amboya-police-probe-on-2026-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: ऊना के अंबोआ की लापता युवती वैशाली मृत मिली, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: ऊना के अंबोआ की लापता युवती वैशाली मृत मिली, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव
Thu, 23 Jul 2026 04:41 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर चौक (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर चौक (ऊना)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 23 Jul 2026 04:41 PM IST
सार
ऊना के अंबोआ गांव की 26 वर्षीय वैशाली, जो 19 जुलाई से लापता थी, उसका शव घर के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और आरएफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अंबोआ में युवती की संदिग्ध मौत/26 वर्षीय वैशाली (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्र के गांव अंबोआ में उस समय सनसनी फैल गई जब कुछ दिनों से लापता चल रही 26 वर्षीय युवती वैशाली का शव वीरवार को घर के निकट जंगल में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। गगरेट उपमंडल के अंबोआ क्षेत्र की रहने वाली वैशाली की मौत की खबर ने परिजनों पर दुखों का पहाड़ गिरा दिया है, वहीं स्थानीय समुदाय में भी शोक और भय का माहौल है।
विज्ञापन
लापता होने के बाद तलाश और फिर दुखद अंत
जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय वैशाली 19 जुलाई, रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिवारजनों ने उसकी वापसी की उम्मीद में हर संभव प्रयास किया, रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क साधा और आसपास के संभावित स्थानों पर भी तलाशा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन
जंगल में मिला शव, जांच जारी
परिजनों को उम्मीद थी कि वैशाली जल्द ही सकुशल घर लौट आएगी, लेकिन वीरवार को मिली खबर ने उनकी सारी आशाओं पर पानी फेर दिया। घर के नजदीक अंबोआ के जंगल में एक पेड़ से युवती का शव फंदे पर लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। शव की पहचान लापता वैशाली के रूप में हुई। बेटी की सकुशल वापसी का इंतजार कर रहे परिजनों के लिए यह खबर अत्यंत दुखद रही और पूरे क्षेत्र में मातम छा गया।
विज्ञापन
मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद
दौलतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। आरएफएसएल (Regional Forensic Science Laboratory) की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
दौलतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। आरएफएसएल (Regional Forensic Science Laboratory) की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।