{"_id":"6a61dd4d6e236098c20f93ff","slug":"video-una-news-sp-sachin-hiremath-assures-action-on-retired-police-employees-demands-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una News: सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनने पहुंचे एसपी सचिन हीरेमठ, बोले- सरकार और मुख्यालय तक पहुंचेंगी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनने पहुंचे एसपी सचिन हीरेमठ, बोले- सरकार और मुख्यालय तक पहुंचेंगी मांगें
Ankesh Dogra
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:52 PM IST
Link Copied
जिला पुलिस प्रशासन ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में संवाद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को पुलिस लाइन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया भी मौजूद रहे।
बैठक में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पूर्व पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने लंबे समय से लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान, पेंशन संबंधी मामलों, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य प्रशासनिक समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।
पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में विभाग को महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन मामलों का निस्तारण जिला स्तर पर संभव होगा, उन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिन मांगों के समाधान के लिए पुलिस मुख्यालय या राज्य सरकार के स्तर पर निर्णय आवश्यक है, उन्हें संबंधित अधिकारियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा।
एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। बैठक का उद्देश्य केवल उनकी समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि उनके व्यावहारिक समाधान की दिशा में ठोस पहल करना भी है।
बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी पुलिस प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समाधान का भरोसा देने पर संतोष व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।