फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pawan's political stature rises with his election as Zila Parishad President.

Una News: जिला परिषद अध्यक्ष चुने जाने के साथ ही पवन का बढ़ा राजनीतिक कद

Thu, 23 Jul 2026 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 23 Jul 2026 07:58 AM IST
विज्ञापन
Pawan's political stature rises with his election as Zila Parishad President.
गगरेट (ऊना) भारतीय जनता पार्टी के समर्पित और लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ता पवन नंबरदार के सिर अब जिला परिषद अध्यक्ष का ताज सज गया है। संगठन में वर्षों तक सक्रिय भूमिका निभाने वाले पवन को भाजपा ने हमेशा महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं और उन्होंने भी हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया है। आज जिसका प्रतिफल जिला परिषद अध्यक्ष चुने जाने के साथ ही पवन को मिलने से उनका राजनीतिक कद और बढ़ गया है। पवन इससे पहले गगरेट भाजपा मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। इसके अलावा वे दो बार कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसी बैंक) के निदेशक भी रह चुके हैं, जिससे उन्हें प्रशासनिक और संगठनात्मक कार्यों का अच्छा अनुभव प्राप्त हुआ। जिला परिषद अंबोटा वार्ड के चुनाव में भी भाजपा ने अंतिम समय में उन पर भरोसा जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed