{"_id":"6a61d93aa7efb586c20395d3","slug":"video-chintpurni-weather-update-heavy-rain-brings-relief-from-heat-in-una-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: चिंतपूर्णी में मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी और उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: चिंतपूर्णी में मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी और उमस से मिली राहत
Ankesh Dogra
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:34 PM IST
Link Copied
धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को कई दिनों से पड़ रही गर्मी व उमस से बड़ी राहत मिली। ठंडी हवाओं के चलने से पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया।
बारिश शुरू होते ही बाजारों और सड़कों पर पानी बहने लगा। वहीं आसपास की पहाड़ियां और हरियाली बारिश के बाद और भी मनमोहक नजर आईं। मौसम में आए इस बदलाव का आनंद स्थानीय लोगों के साथ-साथ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी लिया।
बारिश के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए माथा टेका। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही थी। ऐसे में हुई मूसलाधार बारिश किसी राहत से कम नहीं है। वहीं किसानों ने भी इस बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया है। बारिश के बाद पूरे क्षेत्र में ताजगी का माहौल देखने को मिला और लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।