{"_id":"69acf83aa5e878105e0d5a6d","slug":"gas-crisis-in-india-major-changes-in-booking-of-domestic-gas-cylinders-in-himachal-pradesh-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत में गैस संकट के बादल: हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलिंडरों की बुकिंग में बड़ा बदलाव, अभी जानें फटाफट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत में गैस संकट के बादल: हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलिंडरों की बुकिंग में बड़ा बदलाव, अभी जानें फटाफट
अनिमेष कौशल, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 08 Mar 2026 09:47 AM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारत पर दिखाई देने लगा है। जिसके चलते हिमाचल में घरेलू गैस सिलिंडरों की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव हो गया है। जानें विस्तार से...
गैस सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में अब रसोई गैस सिलिंडर डिलिवरी के 25 दिन बाद बुक होगा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हिमाचल में घरेलू गैस सिलिंडरों की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव हो गया है। पहले सिलिंडर की डिलिवरी होने के साथ ही नई बुकिंग हो जाती थी, लेकिन अब उपभोक्ताओं का इंतजार बढ़ेगा।
Trending Videos
तेल कंपनियों ने गैस वितरकों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में शनिवार से यह व्यवस्था लागू हुई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच तेल कंपनियों ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्देश्य घरेलू गैस की उपलब्धता को संतुलित रखना और जरूरत के मुताबिक आपूर्ति सुनिश्चित करना है। गैस वितरकों को कंपनियों की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि डिलिवरी की तारीख के आधार पर ही बुकिंग की अनुमति दी जाए। यानी उपभोक्ता को सिलिंडर मिलने के 25 दिन पूरे होने के बाद ही सिस्टम में अगली बुकिंग स्वीकार की जाएगी। अब यदि कोई उपभोक्ता 25 दिन पूरे होने से पहले बुकिंग करने का प्रयास करेगा तो ऑनलाइन, फोन बुकिंग सिस्टम उसे स्वीकार नहीं करेगा।
कंपनियों का कहना है कि यह व्यवस्था अस्थायी भी हो सकती है। आपूर्ति की स्थिति सामान्य रहने पर आगे इसमें बदलाव किया जा सकता है।
957 रुपये में मिलेगा घरेलू सिलिंडर
प्रदेश में रसोई सिलिंडर का दाम 957 रुपये पहुंच गया है। 60 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में होम डिलिवरी के साथ घरेलू उपभोक्ताओं को 1015 रुपये देने पड़ेंगे। राजधानी शिमला में 57.75 रुपये डिलिवरी चार्ज तय है। घरेलू उपभोक्ताओं को 31 रुपये की सब्सिडी बैंक खातों में वापस मिलेगी।

व्यावसायिक सिलिंडर अब 2075 रुपये में
हिमाचल में व्यावसायिक गैस सिलिंडर 114 रुपये महंगा हो गया है। अब डिलिवरी सहित उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए 2075 रुपये चुकाने होंगे। शनिवार से शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इस दौरान कॉमर्शियल सिलिंडरों की मांग भी कई गुना बढ़ जाती है। बुकिंग पर पाबंदी लगने से ऐन वक्त पर आपूर्ति बाधित हो सकती है, जिससे आयोजनों में समस्या आ सकती है।