सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Himachal Pradesh School Education Board 10th and 12th results will be declared by 30 April

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड: इस दिन तक आ जाएगा 10वीं और 12वीं का परिणाम, जानें विस्तार से

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 08 Mar 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार

30 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर देगा। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Pradesh School Education Board 10th and 12th results will be declared by 30 April
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च में आयोजित की जा रही 10वीं और 12वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं को परीक्षाओं के दौरान ही एकत्रित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शिक्षा बोर्ड ने 30 अप्रैल तक परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने की योजना बनाई है। 17 मार्च से उत्तरपुस्तिकाओं के पैकेटों को रिसीव करने और उन्हें खोलने का कार्य शुरू होगा, जबकि दो अप्रैल से प्रदेशभर में बनाए गए 41 मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शिक्षा बोर्ड यह सब रिकॉर्ड समय में परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए कर रहा है।

Trending Videos

स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं तीन मार्च से शुरू हुई हैं। 10वीं कक्षा की अंतिम परीक्षा 28 मार्च को है, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं पहली अप्रैल को समाप्त होंगी। प्रदेशभर में इन परीक्षाओं के लिए नियमित विद्यार्थियों में 10वीं कक्षा में 93,564 और 12वीं कक्षा में 81,411 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया है। इसके अलावा एसओएस के तहत 10वीं कक्षा में 3,984, 12वीं में 5,442 और 8वीं कक्षा में 217 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। परिणाम जल्द घोषित हो, इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने पहले से ही योजना बनाई है कि किस दिन से उत्तरपुस्तिकाओं को एकत्रित करने का कार्य शुरू किया जाएगा, किस दिन से मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा और कब परिणाम घोषित किया जाएगा।

एग्जाम मित्र एप से परीक्षा पर बोर्ड की नजर 
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और चीटिंग-प्रूफ बनाने के लिए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने अब तकनीक का मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात सुपरिटेंडेंट और डिप्टी सुपरिटेंडेंट के लिए बोर्ड द्वारा विकसित एग्जाम मित्र ऐप का उपयोग करना केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्य शर्त है। डॉ. शर्मा ने दो-टूक शब्दों में निर्देश दिए हैं कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए इस एप पर नियमित अपडेट देना होगा।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि परीक्षा केंद्रों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए रियल-टाइम सूचना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा से संबंधित हर आवश्यक जानकारी और अपडेट को तुरंत एग्जाम मित्र एप पर अपलोड किया जाए। इससे न केवल बोर्ड मुख्यालय को केंद्रों की पल-पल की जानकारी मिलेगी, बल्कि परीक्षा के दौरान होने वाली किसी भी संभावित गड़बड़ी को तुरंत पकड़ा जा सकेगा। अध्यक्ष ने सख्त लहजे में सुपरिटेंडेंट एवं डिप्टी सुपरिटेंडेंट को आगाह किया कि रिपोर्टिंग में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस डिजिटल प्रक्रिया की निगरानी के लिए केंद्र समन्वयकों को विशेष अधिकार दिए हैं। ये समन्वयक सीधे तौर पर नजर रखेंगे कि एप पर विवरण सही और समयबद्ध तरीके से अपडेट हो रहे हैं या नहीं। डॉ. शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालित करने के लिए तकनीक का दायरा बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed