{"_id":"69d10373556ff601e102e124","slug":"gas-cylinder-shortage-in-the-capital-and-rural-areas-queues-at-agencies-shimla-news-c-19-sml1002-700797-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राजधानी और ग्रामीण इलाकों में गैस सिलिंडरों का संकट, एजेंसियों में लगीं कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राजधानी और ग्रामीण इलाकों में गैस सिलिंडरों का संकट, एजेंसियों में लगीं कतारें
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को होना पड़ रहा परेशान, शादियों के लिए भी लोगों ने व्यावसासिक सिलिंडरों के लिए किए हैं आवेदन
अब लगातार बढ़ रही है घरेलू गैस सिलिंडरों की किल्लत
होटल और ढाबा मालिक भी काट रहे एजेंसियों के चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। खाड़ी देशों में युद्ध के कारण व्यावसायिक और घरेलू गैस सिलिंडरों का संकट होना शुरू हो गया है। राजधानी और ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोगों का सब्र का बांध टूटता जा रहा है।
उपभोक्ताओं ने अब सिलिंडरों के लिए गैस एजेंसियों के बाहर कतारें लगानी शुरू कर दीं हैं। इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। बालूगंज, सुन्नी समेत अन्य जगहों की गैस एजेंसियों के बाहर लोग रोजाना कतारों में लगकर सिलिंडर लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इस कारण गांव में होने वाली आपूर्ति का शेड्यूल भी बिगड़ता जा रहा है। दूसरी ओर व्यावसायिक सिलिंडरों की खपत के आगे आपूर्ति काफी कम है। शहर के होटल, ढाबा, रेस्तरां मालिक व्यावसायिक सिलिंडरों के लिए एजेंसियाें के चक्कर काटने में लगे हुए हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी रोजाना सिलिंडरों की गाड़ियां आने का दावा कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ ओर ही बनी हुई है। सीधे तौर पर परेशानी आम जनता को हो रही है। आगामी दिनों में शादियों का भी सीजन शुरू होने वाला है। शादियों के लिए भी लोग ने व्यावसायिक सिलिंडरों के लिए आवेदन किया है, लेकिन अभी तक गैस एजेंसियों से लोगों को अप्रूवल तक नहीं मिली है। ऐसे में लोगों की चिंताएं भी बढ़ती जा रही है।
सिलिंडर लेने में लोग हो रहे परेशान
सुन्नी। जिले के सुन्नी क्षेत्र में इंडेन गैस एजेंसी के बाहर शनिवार सुबह ही सिलिंडर लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग गई। खराब मौसम के बावजूद लोग सिलिंडर के लिए लाइनों में लगे रहे। लोगों का कहना है कि बुकिंग के बावजूद सिलिंडर नहीं आ रहे। कई लोगों के बीते हफ्ते ही सिलिंडर खत्म हो चुके हैं। ऐसे में अब खाना बनाने में परेशानी हो रही हे। वहीं एजेंसी के बाहर भी गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को लंबी कतारों में घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी है कि उपभोक्ताओं को काफी मशक्कत के बाद ही सिलिंडर मिल पा रहा है। श्याम, रीता, मुकेश समेत अन्य लोगों का कहना है कि सुबह से ही कार्यालय के बाहर कतार लग जाती हैं, लेकिन वितरण की रफ्तार धीमी होने से सभी को समय पर सिलिंडर नहीं मिल रहे। इससे खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को अधिक परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग से मांग की है कि गैस सिलिंडर वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए। संवाद
बिना बुकिंग सिलिंडर लेने से करें परहेज : धीमान
जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शिमला नरेंद्र धीमान ने कहा कि एलपीजी सिलिंडरों की समयबद्ध एवं समान आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेषकर ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में पूर्व में रूट चार्ट अधिसूचित किया है। मध्य-पूर्व क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों के कारण वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जबकि घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। यह भी देखा गया है कि बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर जाकर सीधे सिलिंडर प्राप्त कर रहे हैं, जिससे एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ लग रही है और निर्धारित आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो रही है। इसका प्रभाव ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में आपूर्ति पर पड़ रहा है। गैस का सुगम एवं समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निर्देश जारी किए हैं कि उपभोक्ता गैस एजेंसियों से ओवर-द-काउंटर सिलिंडर (बिना ऑनलाइन बुकिंग या प्रतीक्षा के) प्राप्त करने से परहेज करें।
Trending Videos