फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Gokul Butail appointed Principal IT Advisor to CM Sukhwinder Singh Sukhu, order issued

Himachal: गोकुल बुटेल होंगे सीएम सुखविंदर सुक्खू के प्रधान सलाहकार आईटी, आदेश जारी

Tue, 13 Dec 2022 06:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Dec 2022 06:30 PM IST
सार

कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव गोकुल बुटेल को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रधान सलाहकार आईटी नियुक्ति किया गया है। 

विज्ञापन
Gokul Butail appointed Principal IT Advisor to CM Sukhwinder Singh Sukhu, order issued
गोकुल बुटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव गोकुल बुटेल को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रधान सलाहकार आईटी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव आरडी धीमान की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। वीरभद्र सिंह की सरकार में भी गोकुल बुटेल को  सलाहकार(आईटी) नियुक्त किया गया था। सलाहकार आईटी के रूप में उनका रैंक कैबिनेट मंत्री के स्तर का होगा।

विज्ञापन


राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं गोकुल बुटेल
कैबिनेट रैंक देकर प्रधान सलाहकार (आईटी) बनाए गए गोकुल बुटेल ने 2012 की कांग्रेस सरकार में भी सरकार का सोशल मीडिया विभाग संभाला है। वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सरकार में आईटी मुख्य सलाहकार बनाए थे। उन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस चुनाव वार रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया था। वह पालमपुर के बुटेल परिवार से संबंध रखते हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल के पोते और पालमपुर से मौजूदा विधायक आशीष बुटेल के भतीजे हैं। अमेरिका में आईटी की पढ़ाई करने वाले गोकुल बुटेल इससे पहले कांग्रेस में कई पदों पर रहे हैं। राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। वह राष्ट्रीय कांग्रेस के संयुक्त सचिव भी रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने राहुल गांधी के साथ राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर के रूप में काम किया है। राजस्थान और पंजाब के चुनाव में इलेक्शन वार रूम के प्रभारी रहे हैं। साल 2017 में कांग्रेस सरकार जाने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय कांग्रेस का रुख किया था। वह दिल्ली में कांग्रेस के कई विभागों में काम कर चुके हैं। राहुल गांधी की पसंद माने जाते हैं। यही कारण है कि गोकुल बुटेल को कैबिनेट रैंक के साथ मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार (आईटी) बनाया गया है। गोकुल पालमपुर से कांग्रेस टिकट के लिए भी दावेदारी जता चुके हैं। टिकट न मिलने पर उन्हें 2012 की कांग्रेस सरकार में वीरभद्र सिंह का मुख्य आईटी सलाहकार बनाकर अहम ओहदा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed