{"_id":"69d273721968fb4aaa0a921b","slug":"golf-cart-facility-to-be-launched-soon-at-advanced-study-campus-shimla-news-c-19-sml1002-701356-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एडवांस्ड स्टडी परिसर में जल्द शुरू होगी गोल्फ कार्ट सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एडवांस्ड स्टडी परिसर में जल्द शुरू होगी गोल्फ कार्ट सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखा गेट से टिकट बूथ तक आसान होगा सैलानियों के लिए आवागमन, प्रदूषण नियंत्रण और हरित पहल को मिलेगा बढ़ावा
संस्थान का ढलानदार मार्ग होने से पैदल चलने में होती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडी) परिसर में आने वाले सैलानियों के लिए अब आवागमन अधिक सुगम होने जा रहा है। संस्थान परिसर में बैटरी चालित गोल्फ कार्ट सेवा शुरू की जाएगी। इससे आगंतुकों को गोरखा गेट से टिकट बूथ तक आने-जाने में राहत मिलेगी। परिसर में 6 गोल्फ कार्ट चलाई जाएंगी।
संस्थान का प्रवेश मार्ग ढलानदार और पैदल चलने के लिहाज से कठिन है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को अक्सर असुविधा का सामना करना पड़ता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद इन वर्गों के लिए परिसर तक पहुंचना आसान होगा। यह कदम केवल सुविधा बढ़ाने तक सीमित नहीं है बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण है। बैटरी चालित वाहन होने के कारण इससे ध्वनि और वायु प्रदूषण में कमी आएगी और पारंपरिक ईंधन आधारित वाहनों पर निर्भरता घटेगी। इससे संस्थान के संवेदनशील और हरित परिसर की प्राकृतिक संरचना को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
संस्थान के परिसर में आने वाले पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह पहल और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। इससे न केवल आगंतुकों का अनुभव बेहतर होगा, बल्कि विरासत स्थल की गरिमा और पर्यावरणीय संवेदनशीलता के बीच संतुलन भी बना रहेगा। संस्थान के निदेशक हिमांशु कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आने वाले समय में इस तरह की और भी सुविधाएं विकसित की जाएंगी जिससे राष्ट्रपति निवास परिसर को अधिक सुलभ, सुव्यवस्थित और पर्यावरण-अनुकूल बनाया जा सके।
Trending Videos