सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Government should constitute Agricultural Marketing Board: Kashyap

कृषि विपणन बोर्ड का गठन करे सरकार : कश्यप

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Government should constitute Agricultural Marketing Board: Kashyap
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। कांग्रेस सेवा दल कसुम्पटी के मुख्य संगठक शक्त राम कश्यप ने प्रदेश सरकार से हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड का तत्काल गठन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड का गठन न होने के कारण किसानों और बागवानों को मिलने वाली अनेक सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। कृषि विपणन बोर्ड हमेशा किसानों और बागवानों के हितों की रक्षा तथा उनकी सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य करता रहा है और यह संस्था सदैव लाभ की स्थिति में रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कृषि उपज के विपणन को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम, 1969 को वर्ष 1972 में लागू किया था। यह अधिनियम कृषि उपज की खरीद-फरोख्त, भंडारण, प्रसंस्करण तथा अन्य विपणन गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बनाया है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य मंडी प्रबंधन में किसानों, बागवानों, व्यापारियों तथा कृषि विशेषज्ञों को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करना है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article