सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The message of ending drug addiction will be conveyed through the beats of drums in Mahanati.

Shimla News: महानाटी में ढोल-नगाड़ों की धुनों से निकलेगा नशा खत्म करने का संदेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The message of ending drug addiction will be conveyed through the beats of drums in Mahanati.
विज्ञापन
शिमला ग्रीष्मोत्सव में 250 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डालेंगी महानाटी, नशे के खिलाफ माताएं होगा विषय
Trending Videos

9 जून को पुलिस सहायता कक्ष के पास होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 में इस बार नशा उन्मूलन और महिला-बाल सुरक्षा का संदेश लेकर मां (मदर्स अगेंस्ट अब्यूज एंड एडिक्शन) विषय पर विशेष महानाटी होगी।

यह आयोजन 9 जून को दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक पुलिस सहायता कक्ष के पास होगा। कार्यक्रम में शिमला के विभिन्न एकीकृत बाल विकास सेवाएं यानी आईसीडीएस खंडों से लगभग 250 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं भाग लेंगी। अभियान का मूल संदेश मां की ममता, समाज की शक्ति है। इसके जरिये माताओं को नशा मुक्त समाज निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। महानाटी में यह संदेश दिया जाएगा कि प्रत्येक मां का संकल्प हिंसा और नशे के विरुद्ध आवाज उठाने तथा महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षित वातावरण देने का है। साथ ही हर मां यह वचन लेगी कि वह अपने परिवार और समाज को नशे से दूर रखकर एक स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी अनुपम कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता, पारिवारिक मूल्यों की मजबूती और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के प्रति सामूहिक संकल्प प्रदर्शित किया जाएगा। इस मौके पर महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों की भी बड़ी भागीदारी रहेगी। जिला प्रशासन शिमला और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस जागरूकता अभियान में आमजन को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 की सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article