सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur: MLA Ashish Sharma's Uncle and Brother Granted Bail by Court After 17 Days

Hamirpur: 17 दिन बाद अदालत से विधायक आशीष शर्मा के चाचा और भाई को मिली जमानत

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 May 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
सार

 विधायक आशीष शर्मा के चाचा प्रवीण शर्मा और भाई उमेश शर्मा को पुंघ खड्ड में बंद स्टोन क्रशर से कथित अवैध खनन मामले में शनिवार को सेशन जज हमीरपुर अदालत जमानत मिल गई है। 

Hamirpur: MLA Ashish Sharma's Uncle and Brother Granted Bail by Court After 17 Days
विधायक आशीष शर्मा के भाई और चाचा अदालत से मिली जमानत(फाइल)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा के चाचा प्रवीण शर्मा और भाई उमेश शर्मा को पुंघ खड्ड में बंद स्टोन क्रशर से कथित अवैध खनन मामले में शनिवार को सेशन जज हमीरपुर अदालत जमानत मिल गई है। बीते 15 अप्रैल को एसीजीएम अदालत से दोनों को पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। 17 दिन जेल में काटने के बाद अब सेशन जज की अदालत से दोनों को नियमित जमानत मिल गई है। मामला 13 अगस्त 2025 का जब सुजानपुर थाना के तहत बंद क्रशर में पुंघ खड्ड में छापामारी की थी। इस दौरान कथित तौर पर पुलिस ने पत्थर, बजरी और मशीनरी इत्यादि को पुलिस ने कब्जे में लिया था।

Trending Videos


पुलिस ने इस मामले में विधायक आशीष शर्मा के सगे भाई और चाचा के साथ दो कर्मियों को आरोपी बनाया था। मामले में दोनों कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से 19 मार्च 2026 को अग्रिम जमानत मिल गई थी जबकि प्रवीण शर्मा और उमेश शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई थी। दोनों को 16 अप्रैल तक कोर्ट में पेश होने के आदेश हुए थे। इसके बाद दोनों ने 15 अप्रैल को अदालत में सर्मपण किया था। अदालत ने दोनों को पहले पुलिस रिमांड और बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 17 दिन तक सलाखों में काटने के बाद दोनों को नियमित जमानत पर रिहा किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने ये कहा
विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि तुलसी दास द्वारा रचित रामचरितमानस की चौपाई "जाको प्रभु दारुण दुख देहीं, ताकी मति पहिले हर लेहीं।" वर्तमान सरकार और सरकार के एजेंट बने अधिकारियों के कृत्यों पर सटीक बैठती है जोकि अपनी बर्बादी से पहले निर्दोषों पर झूठे केस दर्ज कर रहे हैं और जनता को प्रताड़ित कर रहे हैं। यह कृत्य ही सरकार के नेताओं और उसके एजेंट बने अधिकारियों की बर्बादी का कारण बनेंगे। न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है और न्यायपालिका ने न्याय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed