सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Health: 60 percent of HIV patients in Himachal are in the age group of 16 to 45, the department has made a pla

स्वास्थ्य: हिमाचल में एचआईवी के मरीजों में 60 फीसदी 16 से 45 आयु वर्ग के, विभाग ने जागरुकता के लिए बनाई योजना

सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Jan 2026 01:24 PM IST
विज्ञापन
सार

 युवाओं में बढ़ते एचआईवी संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कॉलेजों में रेड रिबन क्लब के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। 

Health: 60 percent of HIV patients in Himachal are in the age group of 16 to 45, the department has made a pla
एचआईवी एड्स - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हिमाचल प्रदेश में युवाओं में बढ़ते एचआईवी संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कॉलेजों में रेड रिबन क्लब के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के कारणों, बचाव के उपायों और समय पर जांच के महत्व के बारे में जानकारी देना और जागरूक करना है। जिला कांगड़ा में विभिन्न कॉलेजों में 29 रेड रिबन क्लबों की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विभाग के अनुसार प्रदेश में एचआईवी के कुल मामलों में 16 से 45 वर्ष आयु वर्ग की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से अधिक है, जो चिंता का विषय है। इसी को ध्यान में रखते हुए कॉलेज स्तर पर सेमिनार, कार्यशालाएं, जागरूकता रैलियां और  संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रेड रिबन क्लब के स्वयंसेवक युवाओं को सुरक्षित व्यवहार अपनाने, भ्रामक धारणाओं से दूर रहने और एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण रखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सही जानकारी और जागरूकता से संक्रमण की दर को प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है।

Trending Videos

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में एचआईवी के कुल 6490 मामले हैं, जिसमें 3613 पुरुष और 2842 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, बात करें जिला के हिसाब से तो बिलासपुर में 468, चंबा में 196, हमीरपुर में 1071, कांगड़ा में 1722, किन्नौर में 30, कुल्लू में 299, लाहौल-सपिति में 12, मंडी में 794, शिमला में 335, सिरमौर में 159, सोलन में 326 और ऊना जिले में 707 संक्रमित लोग हैं। 

प्रदेश में एचआईवी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और रेड रिबन क्लबों की ओर से कॉलेजों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों और अन्य लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मौजूदा समय में जिले में 29 आईटीआई और इंजिनियरिंग कॉलेजों में अभियान चलाया जा रहा है। -डॉ. राजेश सूद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में आयु के हिसाब से मरीज
आयु        पुरुष    महिला     अन्य      कुल

0-15      179      136         0         315
16-30     863      606        0        1,469
31-45    1,671    1,484      4       3,159
46-60     794      583        1        1,378
61-75    106       63          0         169
कुल       3,613    2,872      5        6,490

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed