सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health news shimla

Shimla News: शिक्षण संस्थान के 100 गज की दूरी में हो रही तंबाकू की बिक्री, नियमों को सरेआम ठेंगा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
health news shimla
विज्ञापन
विदेशी सिगरेट समेत हुक्का शिक्षण संस्थानों में पहुंचा, चिंता का बना विषय

हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने सोलन-शिमला के शिक्षण संस्थानों में दी दबिश
स्थानीय प्रशासन को कार्रवाई और सख्ती से पालना करवाने के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश को एक ओर तंबाकू मुक्त बनाने का अभियान चला हुआ है, वहीं दूसरी ओर कॉलेजों समेत शिक्षण संस्थानों के आसपास सरेआम तंबाकू और विदेशी सिगरेट की बिक्री हो रही है। शिक्षण संस्थानों में ऐसा तंबाकू मिल रहा है जो प्रदेश में प्रतिबंधित है। ऐसे में सरकार की ओर से 100 गज की दूरी के नियमों को भी ठेंगा दिखाया जा रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब स्वास्थ्य विभाग की टीम को प्रदेश की अलग-अलग जगहों से तंबाकू और नशीले पदार्थों की बिक्री की गुप्त सूचनाएं मिलीं।
हैरत की बात तो यह है कि फ्लेवर युक्त हुक्का तक शिक्षण संस्थानों के आसपास धड़ेले से बेचा जा रहा है। इस पर न तो स्थानीय प्रशासन नकेल कस पा रहा है और विश्वविद्यालयों की ओर से निर्धारित की गई टीम ने कोई कार्रवाई की। इससे कैंटीन समेत आसपास की दुकानों में तंबाकू बेचने वाले बेधड़क कार्य कर रहे हैं। इससे प्रदेश में चिंता का विषय बना हुआ है। हाल ही में सोलन और शिमला के निजी विश्वविद्यालयों और स्कूलों के आसपास तंबाकू और नशीले पदार्थ मिले हैं। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोटपा एक्ट के तहत बनाई गई विशेष प्रदेश स्तरीय टीम ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिंता को देखते हुए अब विभाग की ओर से स्थानीय प्रशासन और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब जिला स्तरीय टीम भी शिक्षण संस्थानों के आसपास कार्रवाई करेगी। साथ ही आदेशों को सख्ती से पालना करवाने के लिए भी कहा है। बता दें कि सोलन जिला के वाकनाघाट और शिमला के संजौली समेत अन्य जगहों में शिक्षण संस्थानों में औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान शिमला में एक निजी विश्वविद्यालय की कैंटीन से तंबाकू समेत नशीले पदार्थ बरामद किए थे। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से रजिस्ट्रार का चालान भी किया गया। अब टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

कोट...
शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू की बिक्री चिंता का विषय है। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को औचक निरीक्षण और कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश स्तरीय जांच टीम भी लगातार निरीक्षण कर शिकंजा कस रही है।
-डॉ. रविंद्र कुमार, इंचार्ज, राज्य उड़नदस्ता (स्वास्थ्य विभाग)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed