फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla viral cases rise ddu igmc scrub typhus swine flu cases

शिमला में वायरल ने बढ़ाई चिंता: डीडीयू-आईजीएमसी में मरीजों की भीड़; स्क्रब टायफस और स्वाइन फ्लू के मामले भी

Thu, 10 Sep 2026 10:04 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 10:04 AM IST
सार

शिमला में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच वायरल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। डीडीयू और आईजीएमसी की मेडिसिन ओपीडी में सामान्य दिनों की तुलना में 30 से 40 अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। लक्षणों को देखते हुए मरीजों के रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं और रिपोर्ट के आधार पर उपचार शुरू किया जा रहा है। आईजीएमसी में अब तक 41 स्क्रब टायफस और आठ स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव मामले सामने आने की जानकारी है। 

विज्ञापन
shimla viral cases rise ddu igmc scrub typhus swine flu cases
डीडीयू अस्पताल में मेडिसिन ओपीडी के बाहर लगी कतार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी में मौसम में हो रहे लगातार बदलाव से वायरल के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हालात यह है कि अस्पतालों में मेडिसिन ओपीडी के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इनमें न केवल खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित उपचार के लिए अस्पताल आ रहे हैं बल्कि शरीर में दर्द और अन्य लक्षणों के बाद मरीज ओपीडी में जांच करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में सामान्य दिनों के मुताबिक 30 से 40 अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में लक्षण को देखते हुए रक्त की जांच करवाई जा रही है ताकि रिपोर्ट के अनुसार आगामी उपचार मरीज का शुरू किया जा सके। टेस्ट में स्क्रब टायफस और स्वाइन फ्लू पॉजिटिव भी मरीजों की रिपोर्ट आ रही है। अब तक आईजीएमसी में 41 स्क्रब टायफस के पॉजिटिव आ चुके हैं जबकि स्वाइन फ्लू के आठ मामले आ चुके हैं। हालांकि, जिला स्वास्थ्य विभाग मामलों के आने के बाद अलर्ट है। साथ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। वहीं, जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए घरद्वार पर लोगों को शिक्षा, सूचना, संपर्क आईईसी के माध्यम से बचाव की जानकारी दी जा रही है। इस कार्य के लिए आशा वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर के साथ स्वयं सहायता समूह की भी सहायता ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि इन दिनों सुबह-शाम हवा चलने से ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, दिन में उमसभरी गर्मी हो रही है। मौसम बदलाव ने लगातार अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। डीडीयू की मेडिसिन ओपीडी में रोजाना 30 मरीज वायरल के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। आईजीएमसी में भी यही हालत है। रक्त जांच करवाने के चलते अस्पताल में सरकारी और कृष्णा प्रयोगशाला के बाहर भी लंबी कतारों में मरीजों को घंटोंभर खड़े रहना पड़ता है।

विज्ञापन

यह हैं वायरल के लक्षण
  • शरीर में थकान
  • दर्द
  • तेज बुखार
  • गले में दर्द
  • सिर दर्द
  • खांसी
  • जुकाम

वायरल से ऐसे करें बचाव
  • पानी को उबालकर पीएं
  • वायरल पीड़ित से हाथ मिलाने से बचें
  • हाथों को धोते रहें
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें
  • खांसते व छींकते समय मुंह को रुमाल व टिशू से ढकें
  • संतुलित आहार लें

अस्पताल में इन दिनों वायरल के मामले बढ़े हुए हैं। रोजाना ओपीडी में मामले आ रहे हैं। लोगों से आग्रह है कि वायरल होने पर बिना चिकित्सक सलाह के किसी दवाई का सेवन न करें और तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच करवाएं। -डॉ. सोनिया, मेडिसिन विशेषज्ञ, डीडीयू शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed