सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: 1,000 Khair Trees Felled in Govt Forest at Jhamber, Una; Forest Department Issues Statement

Himachal: ऊना के झंबर में सरकारी जंगल से काट दिए खैर के 1000 पेड़, वन विभाग ने ये कहा

सतीश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नारी (ऊना)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश के ऊना जिले की झंबर पंचायत में सरकारी जंगल में खैर के पेड़ों का बड़े पैमाने पर अवैध कटान का मामला सामने आया है।

Himachal: 1,000 Khair Trees Felled in Govt Forest at Jhamber, Una; Forest Department Issues Statement
झंबर में सरकारी जंगल से काट दिए खैर के पेड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की झंबर पंचायत में सरकारी जंगल में खैर के पेड़ों का बड़े पैमाने पर अवैध कटान का मामला सामने आया है। दो-तीन दिनों के भीतर वन माफिया ने खैर के करीब 1,000 पेड़ों को काटकर जंगल को लगभग साफ कर दिया। कटे पेड़ों की कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जा रही है। लोगों का कहना है कि हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े स्तर पर अवैध कटान होने के बावजूद वन विभाग को भनक तक नहीं लगी। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने पहले भी विभाग को जंगल में माफिया की सक्रियता के बारे में आगाह किया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को जब ग्रामीणों की नजर जंगल पर पड़ी तो बड़ी संख्या में खैर के पेड़ कटे मिले।

Trending Videos

रात के अंधेरे में सुनियोजित तरीके से कटान को अंजाम दिया
झंबर पंचायत के संजय कुमार, बलवान सिंह, सुनीता देवी, लीला देवी और विजय कुमार ने बताया कि गांव की आबादी के साथ सटा यह सरकारी जंगल पहले घना था, जिसमें खैर के पेड़ बड़ी संख्या में मौजूद थे। माफिया ने रात के अंधेरे में सुनियोजित तरीके से कटान को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जंगल की सुरक्षा के लिए तैनात कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और वन विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कटान की सूचना मिलने के बाद बुधवार देर शाम वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आशंका जताई जा रही है कि यह पूरा रैकेट आपसी सांठगांठ से संचालित हो रहा है। यही वजह है कि इतनी बड़ी मात्रा में लकड़ी का कटान होने के बावजूद यह बिना किसी रोक-टोक के गायब हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: डीएफओ
यदि झंबर में इतनी बड़ी संख्या में खैर के पेड़ों का कटान हुआ है तो यह गंभीर और हैरान करने वाला मामला है। वीरवार को मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए जाएंगे और इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सुशील राणा, वन मंडल अधिकारी ऊना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed