सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Assembly Budget Session will begin at 2 pm guard of honour to CM Sukhu

Himachal Assembly Budget Session: दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ हिमाचल विधानसभा बजट सत्र, जानें विस्तार से

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 16 Feb 2026 02:19 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी दोपहर दो बजे से शुरू हो गया है।

Himachal Assembly Budget Session will begin at 2 pm guard of honour to CM Sukhu
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सेशन सोमवार दोपहर बाद 2 बजे से शुरू गया है। सेशन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राज्यपाल का अभिभाषण दो मिनट एक सेकेंड में खत्म हो गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि उन्हें लगता है कि अभिभाषण में पैराग्राफ 3 से 16 तक सांविधानिक संस्थाओं पर टिप्पणी है। राज्यपाल ने पूरा अभिभाषण नहीं पढ़ा। फिलहाल इसके बाद सदन की कार्यवाही को 2:45 बजे तक स्थगित किया गया गया है।

Trending Videos


वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को 16 फरवरी 2026 को शिमला में विधानसभा में हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का विधानसभा बजट सत्र के उद्घाटन के दिन विधानसभा शिमला में स्वागत किया गया। वहीं, हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सर्वदलीय बैठक हुई। बजट सत्र निर्विघ्न और सुचारू रूप से चल सके, इसके लिए हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में दोपहर 12:15 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। सर्वदलीय बैठक समाप्त होने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरडीजी पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। आरडीजी युवाओं के रोजगार, गरीब लोगों और किसानों की लड़ाई है। यह सरकार की लड़ाई नहीं है। जो कहना है मेरे खिलाफ कहते रहें, लेकिन आरडीजी पर राजनीति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बजट सत्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असमंजस की स्थिति है। अगर ये बजट सत्र है तो बजट कब पेश होगा।  

अभिभाषण के बाद पहले ही दिन केंद्र की ओर से राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद किए जाने पर सत्तापक्ष ने चर्चा कराने का प्रस्ताव दे दिया है। नियम 102 के तहत चर्चा का यह प्रस्ताव विधानसभा सचिवालय ने पहले दिन की कार्यसूची में भी शामिल कर लिया है। इस पर हंगामे के पूरे आसार हैं। सत्तापक्ष आरडीजी पर विपक्ष को घेरने की तैयारी में है, वहीं भाजपा भी इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed