{"_id":"6992d3ef41b124af040e053c","slug":"shimla-news-two-accused-arrested-within-24-hours-in-cable-and-copper-theft-case-from-bsnl-store-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बीएसएनएल स्टोर से केबल व कॉपर चोरी मामले में 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बीएसएनएल स्टोर से केबल व कॉपर चोरी मामले में 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार
जिला शिमला के झाकड़ी में बीएसएनएल के स्टोर से केबल तार एवं स्क्रैप कॉपर चोरी होने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
झाकड़ी में बीएसएनएल के स्टोर से केबल तार एवं स्क्रैप कॉपर चोरी होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों ने कॉपर धातु को बेचने की नीयत से चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस थाना झाकड़ी ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में अभियोग संख्या 12/2026 दिनांक 15-02-2026, धारा 331(4), 305, 3(5) भा०न०सं० के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Trending Videos
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
हितेश कुमार उर्फ पियूष निवासी डाकघर ज्यूरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला, आयु 19 वर्ष और विशाल निवासी डाकघर ज्यूरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला, आयु 22 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को दिनांक 15 फरवरी को पुलिस थाना झाकड़ी ने गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को पुलिस सोमवार को अदालत एजीएम रामपुर के समक्ष पेश किया जाएगा। शीघ्र ही चोरी हुए सामान की बरामदगी आरोपियों से करवाई जाएगी। जिला पुलिस शिमला आम जनता को आश्वस्त करती है कि चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आम नागरिक अपने वाहन एवं अन्य संपत्ति की सुरक्षा हेतु आवश्यक सावधानियां बरतें तथा किसी भी संदिग्ध या संज्ञेय घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन