सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather expected Clear for this many days, 27 percent less rainfall than normal in winter season

Himachal Weather: प्रदेश में इतने दिन माैसम साफ रहने के आसार, विंटर सीजन में सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Feb 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार

 माैजूदा विंटर सीजन में अभी तक सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान राज्य के ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4-7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 

Himachal Weather expected Clear  for this many days, 27 percent less rainfall than normal in winter season
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में माैजूदा विंटर सीजन में अभी तक सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश हुई है। 1 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक 139.2 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 101.9 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई। चंबा में सामान्य से 45, कांगड़ा 24, किन्नाैर 59, कुल्लू 10, लाहाैल-स्पीति 26, मंडी 2, शिमला 30 व सिरमाैर में 6 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। वहीं बिलासपुर में सामान्य से 5, हमीरपुर 10, सोलन 27 व ऊना में 51 फीसदी अधिक बारिश हुई। 

Trending Videos

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.0, सुंदरनगर 6.2, भुंतर 5.0, कल्पा 1.8, धर्मशाला 7.0, ऊना 7.8, नाहन 9.8, पालमपुर 8.0, सोलन 4.2, मनाली 2.2, कांगड़ा 7.8, मंडी 7.2, बिलासपुर 8.0, जुब्बड़हट्टी 8.4, कुकुमसेरी -8.6, सेऊबाग 3.5, बरठी 5.5, कसाैली 8.9, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 4.9, देहरागोपीपुर 12.0, ताबो -8.0 व नेरी में 11.4 डिग्री सेल्यिसय दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

22 फरवरी तक ऐसा रहेगा माैसम
आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली हुई है। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान राज्य के ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4-7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।  माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के अधिकतर भागों में आगामी 22 फरवरी तक माैसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। हालांकि, 18 फरवरी को ऊंची चोटियों पर एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। वहीं अगले 3-4 दिनों में राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed