सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla Applications for the 4-year B.Ed course can be submitted until March 10th

एचपीयू शिमला: 4 वर्षीय बीएड कोर्स के लिए 10 तक मार्च कर सकेंगे आवेदन; राष्ट्रीय परीक्षा से किया जाएगा चयन

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 16 Feb 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में अब 12वीं के बाद ही विद्यार्थी स्नातक के साथ बीएड की डिग्री ले सकेंगे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

HPU Shimla Applications for the 4-year B.Ed course can be submitted until March 10th
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय एकीकृत बीएड पाठ्यक्रम शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब 12वीं के बाद ही विद्यार्थी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर स्नातक के साथ बीएड की डिग्री ले सकेंगे। इस पाठ्यक्रम में 250 सीटें हैं। प्रवेश राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी 10 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 17 अप्रैल को संभावित है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग को पांच इकाइयों को स्वीकृति मिली है।

Trending Videos

 

इनमें बीए बीएड माध्यमिक, बीए बीएड मध्य, बीएससी बीएड माध्यमिक, बीएससी बीएड मध्य और बीकॉम बीएड माध्यमिक शामिल हैं। प्रत्येक इकाई में 50 सीटें रखी गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बीते वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद से अनुमति मिलने के बाद अब सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। नए शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। परीक्षा शुल्क भी तय कर दिया है। सामान्य वर्ग के लिए 1200 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1000 रुपये तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और तृतीय लिंग वर्ग के लिए 650 रुपये शुल्क निर्धारित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है खास
12वीं के बाद सीधे प्रवेश लिया जा सकता है
चार वर्ष में स्नातक + बीएड की डिग्री मिलेगी
250 सीटें निर्धारित की गई हैं। हर इकाई में 50 सीटें हैं।

प्रवेश प्रक्रिया
  • आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं।
  • परीक्षा संभावित तिथि: 17 अप्रैल
  • परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे 
  • सामान्य वर्ग: 1200 रुपये
  • ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: 1000 रुपये
  • एससी, एसटी, दिव्यांग और तृतीय लिंग : 650 रुपये

परीक्षा केंद्र : प्रदेश में हमीरपुर, शिमला, ऊना, कांगड़ा और बद्दी में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। विश्वविद्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed