हिमाचल भाजपा कोर कमेटी घोषित: जेपी नड्डा, जयराम ठाकुर समेत 12 सदस्य किए शामिल, यहां देखें सभी के नाम
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कोर कमेटी में कुल 12 सदस्य शामिल किए गए हैं। जबकि देश प्रभारी श्रीकांत शर्मा व सह प्रभारी दर्शना सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेश पर हिमाचल प्रदेश भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी की घोषणा की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इस कमेटी में कुल 12 सदस्य और दो विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। घोषित प्रदेश कोर कमेटी में कई प्रमुख नेताओं को जगह मिली है। इनमें भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का नाम शामिल है। वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी इस कमेटी का हिस्सा हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भी कोर कमेटी में शामिल किया गया है। प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन भी इस महत्वपूर्ण समिति के सदस्य बनाए गए हैं।
कमेटी में ये नेता भी शामिल
इसके साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक विपिन सिंह परमार, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, महामंत्री पायल वैद्य व प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल भी इस 12 सदस्यीय कोर कमेटी का हिस्सा हैं।

विशेष आमंत्रित सदस्य
भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा को कोर कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। प्रदेश सह प्रभारी दर्शना सिंह को भी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
