फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Cabinet Expansion: Sunder Thakur may become minister, Ashish Butail may be Deputy Speaker

हिमाचल कैबिनेट विस्तार: सुंदर ठाकुर मंत्री, आशीष बुटेल हो सकते हैं विस उपाध्यक्ष, पीएसी बैठक में होगा मंथन

Tue, 04 Aug 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Aug 2026 06:00 AM IST
सार

 प्रदेश मंत्रिमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे मंत्री पद पर कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर ठाकुर की ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है। वहीं, विधानसभा उपाध्यक्ष के रिक्त पद पर पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल का नाम सबसे आगे चल रहा है। 

विज्ञापन
Himachal Cabinet Expansion: Sunder Thakur may become minister, Ashish Butail may be Deputy Speaker
सुंदर ठाकुर, आशीष बुटेल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार और संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण राजनीतिक फैसलों को लेकर 16 और 17 अगस्त को कसौली में प्रस्तावित पीएसी (पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी) की दो दिवसीय बैठक अहम मानी जा रही है। प्रदेश मंत्रिमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे मंत्री पद पर कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर ठाकुर की ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है। वहीं, विधानसभा उपाध्यक्ष के रिक्त पद पर पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल का नाम सबसे आगे चल रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कसौली में इन दोनों नियुक्तियों को लेकर शीर्ष नेतृत्व की सहमति बनने के बाद अंतिम मुहर लग सकती है।

विज्ञापन

 मंत्रिमंडल में एक मंत्री पद लंबे समय से खाली
प्रदेश मंत्रिमंडल में एक मंत्री पद लंबे समय से खाली है। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलकों में लगातार चर्चा चल रही है। कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री पद की दौड़ में प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। क्षेत्रीय और राजनीतिक समीकरणों के साथ संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुए उनके नाम पर सहमति बनने की संभावना जताई जा रही है। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उपाध्यक्ष का पद भी रिक्त चल रहा है। विनय कुमार के हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने के बाद यह पद खाली हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार सत्र से नए विधानसभा उपाध्यक्ष का कर सकती है चयन
अब विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। 21 अगस्त से राज्य विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होना प्रस्तावित है। ऐसे में सरकार सत्र से पहले या सत्र के दौरान नए विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर सकती है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने रविवार को बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को समय-समय पर जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं, उन्हें पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन

पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल 16 और 17 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे के दौरान कसौली में पार्टी की दो दिवसीय बैठक की जाएगी। बैठक में प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सह प्रभारी चेतन चौहान, विदित चौधरी के अलावा प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस संगठन और विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed