सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Complete Ban on Transfers of Officers and Employees to Continue Until Further Orders; Govt Takes Dec

हिमाचल: आगामी निर्देशों तक अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर पूर्ण रोक रहेगी जारी, सरकार ने लिया फैसला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

 जब तक सरकार की ओर से इस संबंध में आगे के निर्देश जारी नहीं किए जाते, तब तक किसी भी राज्य सरकारी अधिकारी-कर्मचारी के तबादले का आदेश नहीं दिया जाएगा। 

Himachal: Complete Ban on Transfers of Officers and Employees to Continue Until Further Orders; Govt Takes Dec
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर आगामी निर्देशों पर रोक जारी रहेगी। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, सभी मंडलायुक्त, उपायुक्त, बोर्डों-निगमों के प्रबंध निदेशक सहित विश्वविद्यालयों, स्वायत्त निकायों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।  निर्देशों में कहा गया है कि इस विभाग के 6 अप्रैल को जारी पत्र में सभी राज्य सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले पर अगले आदेश तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस संबंध में यह पुनः दोहराया जाता है कि उपर्युक्त प्रतिबंध लागू रहेगा।

Trending Videos

तबादले का आदेश सक्षम प्राधिकारी की पूर्व विशिष्ट स्वीकृति प्राप्त किए बिना नहीं

जब तक सरकार की ओर से इस संबंध में आगे के निर्देश जारी नहीं किए जाते, तब तक किसी भी राज्य सरकारी अधिकारी-कर्मचारी के तबादले का आदेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के तबादले का आदेश सक्षम प्राधिकारी की पूर्व विशिष्ट स्वीकृति प्राप्त किए बिना नहीं दिया जाएगा। यह कार्य  व्यापक मार्गदर्शक सिद्धांत 2013 के पैरा 8 में निहित प्रावधानों के अनुरूप होना चाहिए। इनमें समय-समय पर संशोधन भी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशों का उल्लंघन गंभीरता से लिया जाएगा: सरकार

कार्मिक विभाग ने सभी संबंधितों से अनुरोध है कि वे इन निर्देशों का अक्षरशः और पूर्ण भावना के साथ कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। इन निर्देशों को तत्काल सभी अधीनस्थ कार्यालयों तक पहुंचाया जाए और उनके प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत आने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की जानकारी में लाया जाए। इन निर्देशों से किसी भी प्रकार का उल्लंघन गंभीरता से लिया जाएगा।

विज्ञापन

पहले 31 मार्च तक के लिए हटाई थी रोक

गौरतलब है कि सरकार ने 13 जनवरी 2026 को क्लास सी और डी कर्मचारियों (शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग के शिक्षण काडर को छोड़कर) के तबादलों पर लगी रोक को 31 मार्च 2026 तक के लिए हटाया गया था। इस के बाद 6 अप्रैल से तबादलों पर रोक लगा दी गई थी। अब शहरी निकाय व पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद भी तबादलों पर रोक को जारी रखा या है। विशेष और अपरिहार्य परिस्थितियों में कुछ मामलों में तबादलों की अनुमति दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed