सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress: Committees will be formed for the selection of candidates in the Panchayat and Municipal el

Himachal Congress: पंचायत और नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए बनेंगी कमेटियां

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Apr 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
सार

 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार को अधिकृत किया गया है। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। 

Himachal Congress: Committees will be formed for the selection of candidates in the Panchayat and Municipal el
राजीव भवन में हुई हिमाचल कांग्रेस बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजीव भवन में गुरुवार को आयोजित प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति और राजनीतिक मामलों की कमेटी (पीएसी) की बैठक में पंचायत और नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों के चयन के लिए कमेटियां गठित करने और जिला स्तर पर पर्यवेक्षक तैनात करने का निर्णय लिया गया। पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार को अधिकृत किया गया है। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत पर काम कर रही है और संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने पंचायत और नगर निकाय चुनाव में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को अवसर देने की बात कही।

Trending Videos


प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की घोषणा की जाएगी। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने बताया कि राजीव भवन में स्थापित कनेक्ट सेंटर के जरिये पदाधिकारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, संगठन महामंत्री विनोद जिंटा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप कुमार, मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, कर्नल डॉक्टर धनीराम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, कुलदीप राठौर, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, रघुवीर सिंह बाली, भवानी सिंह पठानिया, केहर सिंह खाची, सुरेंद्र शर्मा और विदित चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन और सरकार में तालमेल पूरी तरह मजबूत: सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में संगठन और सरकार के बीच किसी भी तरह के तालमेल की कमी नहीं है। राजीव भवन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के भीतर सभी मुद्दों पर राजनीतिक स्तर पर चर्चा होती है और समन्वय पूरी तरह मजबूत है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण विधेयक को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिला आरक्षण की पक्षधर रही है और इसकी शुरुआत भी कांग्रेस ने ही की थी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 73वें और 74वें संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया था। इसके अलावा सोनिया गांधी के नेतृत्व में राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला परिषद, बीडीसी और पार्षद स्तर तक महिलाओं के उत्थान के लिए यदि किसी दल ने ठोस काम किया है तो वह कांग्रेस ही है। उन्होंने विपक्ष पर परिसीमन जैसे मुद्दों पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed