सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Dhruv Singh Thakur wins gold at the Athletics Championship

हिमाचल: स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ध्रुव सिंह ठाकुर ने जीता स्वर्ण

संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jun 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार

37वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब के छात्र ध्रुव सिंह ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

Himachal: Dhruv Singh Thakur wins gold at the Athletics Championship
एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ध्रुव सिंह ठाकुर ने जीता स्वर्ण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 बिलासपुर में 37वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब के छात्र ध्रुव सिंह ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। ध्रुव ने अंडर-14 ट्रायथलॉन बी वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय और जिला सिरमौर को गौरवान्वित किया है।



ध्रुव ने 60 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान, लंबी कूद में द्वितीय स्थान तथा शॉटपुट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। तीनों स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने कुल अंक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। कोच सुधीर कुमार ने बताया कि ध्रुव अब 14 से 16 सितंबर तक देहरादून (उत्तराखंड) में होने वाली नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed