Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal government strict action against irregular employee postings review

हिमाचल: कर्मचारियों की मनमानी पोस्टिंग पर सरकार सख्त, एक महीने में होगी समीक्षा; खंगाले जाएंगे पुराने मामले

Wed, 11 Nov 2026 10:13 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 11 Nov 2026 10:13 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में कर्मचारियों की मनमानी पोस्टिंग पर सख्ती दिखाई है। अब खाली पदों के आधार पर कर्मचारियों को उच्च पदों या दूसरे कैडर में तैनात नहीं किया जा सकेगा। पहले से ऐसी तैनाती पर काम कर रहे कर्मचारियों के मामलों की एक महीने में समीक्षा होगी। 

विज्ञापन
himachal government strict action against irregular employee postings review
हिमाचल प्रदेश सचिवालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सरकारी विभागों में कर्मचारियों की मनमानी पोस्टिंग पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए उच्च पदों और दूसरे कैडर में की जा रही तैनाती पर तत्काल रोक लगा दी है। अब केवल पद खाली होने के आधार पर किसी कर्मचारी को न तो उच्च पद पर तैनात किया जा सकेगा और न ही दूसरे कैडर के पद पर काम करने की अनुमति मिलेगी। 

विज्ञापन


सरकार ने पहले से ऐसे पदों पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के मामलों की एक महीने में व्यापक समीक्षा करने के निर्देश भी जारी किए हैं। मुख्य सचिव की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और सरकारी बोर्डों, निगमों व विश्वविद्यालयों के प्रबंध निदेशकों एवं रजिस्ट्रारों को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

 
कार्मिक विभाग के इन निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि खाली पदों का इस्तेमाल कर्मचारियों को समायोजित करने के लिए नहीं किया जा सकता। रिक्त पदों को केवल संबंधित भर्ती नियमों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही भरा जाएगा। सरकार के संज्ञान में आया है कि विभिन्न विभागों और संस्थानों में स्वीकृत पद खाली होने के बावजूद कर्मचारियों को उच्च पदों या दूसरे कैडर के पदों पर तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे कर्मचारियों का वेतन भी संबंधित उच्च पदों या दूसरे कैडर के पदों के विरुद्ध आहरित किया जा रहा है। सरकार ने इसे भर्ती, सेवा और कैडर नियमों के विपरीत बताते हुए कहा है कि इससे स्वीकृत पदों की संख्या और कैडर व्यवस्था प्रभावित होती है तथा प्रशासनिक और वित्तीय जटिलताएं पैदा होती हैं।

Trending Videos

एक महीने में खंगाले जाएंगे पुराने मामले
वर्तमान में उच्च पदों, अधिक जिम्मेदारी वाले पदों या दूसरे कैडर के पदों पर काम कर रहे कर्मचारियों के सभी मामलों की एक महीने के भीतर समीक्षा करनी होगी। इसमें संबंधित पद की स्वीकृत संख्या, कैडर की निर्धारित क्षमता, पद की उपलब्धता, नियुक्ति की निर्धारित प्रक्रिया और कर्मचारी के मूल कैडर की जांच की जाएगी। यदि समीक्षा में किसी कर्मचारी की तैनाती भर्ती नियमों के विपरीत पाई जाती है तो ऐसी व्यवस्था तत्काल समाप्त कर संबंधित कर्मचारी को उसके मूल स्वीकृत पद और मूल कैडर में वापस भेजना होगा।

सेवानिवृत्ति के करीब कर्मचारियों को राहत
सरकार ने इन निर्देशों में छह महीने के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को राहत दी है। ऐसे कर्मचारी जो उच्च पदों या दूसरे कैडर के पदों पर कार्यरत हैं और इन निर्देशों के जारी होने की तारीख से छह महीने के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले हैं, इस समीक्षा के तहत कार्रवाई से मुक्त रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed