पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal high court jukhala college science commerce stream naina devi restored

Himachal News: हाईकोर्ट में सुनवाई के बीच सुक्खू सरकार ने बदला फैसला, जुखाला कॉलेज में साइंस-कॉमर्स संकाय बहाल

Tue, 30 Jun 2026 01:23 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 30 Jun 2026 01:23 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में साइंस और कॉमर्स संकाय बंद करने के मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अपने फैसले में आंशिक संशोधन किया है। नई अधिसूचना के अनुसार जुखाला डिग्री कॉलेज में साइंस और कॉमर्स तथा नैना देवी कॉलेज में कॉमर्स संकाय जारी रहेंगे। सरकार का यह फैसला दोनों कॉलेजों के छात्रों के लिए राहत लेकर आया है, जबकि अन्य कॉलेजों से जुड़ा मामला अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
himachal high court jukhala college science commerce stream naina devi restored
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में साइंस और कॉमर्स संकाय बंद करने के सरकार के फैसले पर मामला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट पहुंचने के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में आंशिक संशोधन कर दिया है। सरकार ने मंगलवार को नई अधिसूचना जारी कर राजकीय महाविद्यालय जुखाला में साइंस और कॉमर्स संकाय तथा राजकीय महाविद्यालय नैना देवी में कॉमर्स संकाय को तत्काल प्रभाव से जारी रखने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश सरकार ने 2 जून को छात्र संख्या कम होने का हवाला देते हुए 18 सरकारी कॉलेजों में साइंस और कॉमर्स संकाय बंद करने की अधिसूचना जारी की थी। इस फैसले के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता रजनीश शर्मा ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की।
विज्ञापन


मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावलिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। अदालत ने जुखाला डिग्री कॉलेज से संबंधित आवेदन पर राज्य सरकार को एक सप्ताह के भीतर विचार कर निर्णय लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच, सुनवाई के दौरान ही उच्च शिक्षा विभाग ने 30 जून 2026 की नई अधिसूचना जारी कर 2 जून के आदेश में आंशिक संशोधन कर दिया। अधिसूचना के अनुसार, जुखाला डिग्री कॉलेज में साइंस और कॉमर्स संकाय तथा नैना देवी राजकीय महाविद्यालय में कॉमर्स संकाय पहले की तरह संचालित रहेंगे।

सरकार की इस अधिसूचना को जुखाला और नैना देवी कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। हालांकि, अन्य कॉलेजों में संकाय बंद करने के निर्णय को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई अभी जारी रहेगी।

गौरतलब है कि 22 जून को सामाजिक कार्यकर्ता रजनीश शर्मा के नेतृत्व में छात्रों और अभिभावकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा सचिव राकेश कंवर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में कहा गया था कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जुखाला लगभग 34 बीघा भूमि पर विकसित एक प्रमुख शिक्षण संस्थान है, जहां भवन, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, सौर ऊर्जा संयंत्र और अन्य आधारभूत सुविधाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया था कि महाविद्यालय में तीन विधानसभा क्षेत्रों और तीन जिला परिषद वार्डों के 200 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें लगभग 98 प्रतिशत छात्राएं हैं। क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विज्ञान और वाणिज्य संकाय को जारी रखना विद्यार्थियों के हित में आवश्यक बताया गया था।

himachal high court jukhala college science commerce stream naina devi restored
कांग्रेस नेता राम लाल ठाकुर मुख्यमंत्री सुक्खू से मिलते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

नैना देवी और जुखाला कॉलेज में संकाय बहाली पर राम लाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू का जताया आभार
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम लाल ठाकुर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट कर बिलासपुर जिले के राजकीय महाविद्यालय नैना देवी और राजकीय महाविद्यालय जुखाला में बंद किए गए संकायों को बहाल करने के फैसले पर उनका आभार व्यक्त किया।

राम लाल ठाकुर ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय नैना देवी में वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय तथा राजकीय महाविद्यालय जुखाला में विज्ञान (साइंस) और वाणिज्य संकाय को दोबारा शुरू किए जाने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने घर के नजदीक ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इसे छात्रों और अभिभावकों के हित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय बताया।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को उनके घर-द्वार के निकट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसी दिशा में किए गए प्रयासों का परिणाम है कि हिमाचल प्रदेश गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर स्थिति में पहुंचा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में शिक्षा क्षेत्र की रैंकिंग में गिरावट आई थी, जबकि वर्तमान सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed