Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Shimla News
›
Video: Uproar over garbage fees in Shimla Municipal Corporation House; households without bills to undergo re-survey
{"_id":"6a438ce5c3e5dc9f110d8ce5","slug":"video-video-uproar-over-garbage-fees-in-shimla-municipal-corporation-house-households-without-bills-to-undergo-re-survey-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शिमला नगर निगम सदन में कूड़ा शुल्क पर हंगामा, बिना बिल वाले घरों का होगा दोबारा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शिमला नगर निगम सदन में कूड़ा शुल्क पर हंगामा, बिना बिल वाले घरों का होगा दोबारा सर्वे
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 03:01 PM IST
Link Copied
नगर निगम शिमला की सदन बैठक में मंगलवार को घर-घर से कूड़ा संग्रहण शुल्क को लेकर तीखी बहस हुई। पार्षदों ने आरोप लगाया कि शहर के हजारों घरों से नियमित रूप से कूड़ा तो उठाया जा रहा है, लेकिन उनसे निर्धारित उपयोगकर्ता शुल्क नहीं लिया जा रहा। इससे नगर निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
बैठक के दौरान पार्षदों ने इस मामले की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जहां भी लापरवाही सामने आएगी, संबंधित सुपरवाइजरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें निलंबित भी किया जा सकता है।
नगर निगम ने पूरे मामले की दोबारा समीक्षा करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सभी वार्डों में घर-घर जाकर दोबारा सर्वे किया जाएगा और प्रत्येक मकान की गार्बेज आईडी तैयार की जाएगी। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी घर रिकॉर्ड में दर्ज हों और निर्धारित कूड़ा शुल्क की वसूली सही तरीके से हो सके।
नगर निगम का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने से कूड़ा संग्रहण प्रणाली अधिक पारदर्शी होगी और राजस्व संग्रह में भी सुधार आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।