{"_id":"6a438ab93747d711d7096294","slug":"video-tribal-suraksha-manch-demand-stop-st-benefits-after-religious-conversion-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: शिमला में जनजाति सुरक्षा मंच ने उठाई चार प्रमुख मांगें, कहा- धर्म परिवर्तन के बाद एसटी सूची से हटाए जाएं नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: शिमला में जनजाति सुरक्षा मंच ने उठाई चार प्रमुख मांगें, कहा- धर्म परिवर्तन के बाद एसटी सूची से हटाए जाएं नाम
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:52 PM IST
जनजाति सुरक्षा मंच ने धर्म परिवर्तन करने वाले अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय के लोगों को आरक्षण और अन्य जनजातीय सुविधाएं दिए जाने पर सवाल उठाते हुए सरकार से नीति में बदलाव की मांग की है। मंगलवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि धर्म परिवर्तन के बाद भी एसटी श्रेणी के लाभ मिलने से मूल जनजातीय समाज के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।
मंच ने कहा कि जनजातीय समुदाय की सांस्कृतिक पहचान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। संगठन ने मांग की कि प्रलोभन या अन्य माध्यमों से होने वाले धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगाई जाए और जनजातीय परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण के लिए ठोस नीति बनाई जाए।
जनजाति सुरक्षा मंच ने यह भी मांग की कि धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्तियों के नाम अनुसूचित जनजाति की सूची से हटाए जाएं। साथ ही ऐसे लोगों को एसटी प्रमाणपत्र के आधार पर चुनाव लड़ने या आरक्षण संबंधी लाभ लेने की अनुमति न दी जाए।
मंच के प्रतिनिधियों का कहना है कि इन मांगों को लागू करने से मूल जनजातीय समुदाय के संवैधानिक अधिकारों और आरक्षण व्यवस्था की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।