{"_id":"6a43832a3c960687b70d3642","slug":"video-shimla-congress-loktantra-bachao-satyagraha-ridge-ground-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: रिज मैदान पर कांग्रेस का लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह, कार्यकर्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: रिज मैदान पर कांग्रेस का लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह, कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:19 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मंगलवार को कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ के तहत धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के शिमला शहरी और ग्रामीण इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
धरने का नेतृत्व राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पवार ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने विभिन्न राजनीतिक और जनहित के मुद्दों पर अपने विचार रखे तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने की बात कही। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान भी किया।
धरने के दौरान शिमला शहरी और ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।