फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Hoshiyar Singh says Achik Nidhi money was given to thousands of people, not just 16.

हिमाचल: पूर्व विधायक को तलब करेगी विजिलेंस, होशियार सिंह बोले- यह पारिवारिक लड़ाई

Tue, 21 Jul 2026 07:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jul 2026 07:45 PM IST
सार

होशियार सिंह ने वीडियो जारी कर कहा है कि वह जांच से नहीं डरते और उनके खिलाफ परिवार के भीतर चल रहे कारोबारी विवाद को राजनीतिक रंग देकर साजिश रची जा रही है।

विज्ञापन
Himachal: Hoshiyar Singh says Achik Nidhi money was given to thousands of people, not just 16.
पूर्व विधायक होशियार सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

विधायक ऐच्छिक निधि के कथित दुरुपयोग मामले में विजिलेंस ने अब तक सात लाभार्थियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। शेष लाभार्थियों के बयान और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह को पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा। दूसरी ओर होशियार सिंह ने वीडियो जारी कर कहा है कि वह जांच से नहीं डरते और उनके खिलाफ परिवार के भीतर चल रहे कारोबारी विवाद को राजनीतिक रंग देकर साजिश रची जा रही है। विजिलेंस थाना धर्मशाला में दर्ज प्राथमिकी के तहत 16 लाभार्थियों में से सात के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। सभी लाभार्थी देहरा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हैं और पूर्व विधायक की कंपनी में कार्यरत बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसी शेष लाभार्थियों के बयान दर्ज करने और संबंधित दस्तावेज जुटाने की प्रक्रिया में लगी है। इसके बाद पूर्व विधायक को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। विजिलेंस की जांच में अब तक ऐसे तथ्य सामने आए हैं कि वर्ष 2023-24 के दौरान लाभार्थियों के बैंक खातों में विधायक ऐच्छिक निधि से सहायता राशि जमा हुई। आरोप है कि राशि निकालने के बाद लाभार्थियों ने पूर्व विधायक के कहने पर वही रकम उन्हें वापस सौंप दी। हालांकि, मामले की जांच कर रहे अधिकारी इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी करने से बच रहे हैं। इस मामले की शुरुआत दो कर्मचारियों जो पति-पत्नी हैं, उनकी शिकायत से हुई थी। जांच आगे बढ़ने पर 14 अन्य लाभार्थियों के नाम भी सामने आए। आरोप है कि वर्ष 2023 में कर्मचारियों के खातों में छह लाख और वर्ष 2024 में सात लाख रुपये सहायता राशि जमा करवाई गई, जिसे बाद में वापस ले लिया गया।

विज्ञापन

होशियार सिंह ने जारी किया वीडियो
पूर्व विधायक होशियार सिंह ने मंगलवार को वीडियो जारी कर सभी आरोपों को निराधार और साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के भीतर चल रहे कारोबारी विवाद को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। उनके अनुसार भाई और भतीजे ने कर्मचारियों को डरा-धमकाकर विजिलेंस में शिकायत करवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि आरोप सही थे तो तीन वर्ष बाद ही शिकायत क्यों सामने आई। होशियार सिंह ने दावा किया कि विधायक रहते हुए उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से हजारों लोगों को सहायता दिलाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके एक भाई ने कारोबार में 15 करोड़ रुपये का गबन किया है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उसी विवाद के चलते उनके खिलाफ साजिश रची गई। उन्होंने कहा कि वह विदेश से लौटने के बाद सभी 16 लाभार्थियों के साथ स्वयं एसपी कार्यालय में बैठकर बात करने को तैयार हैं। साथ ही मुख्यमंत्री पर लगे पुराने आरोपों का हवाला देते हुए उन्होंने सवाल किया कि उन मामलों में विजिलेंस ने जांच क्यों नहीं की। पूर्व विधायक होशियार सिंह विदेश में हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि ऐच्छिक निधि की यह राशि 16 लोगों को नहीं, बल्कि हजारों लोगों को राशि दी है। उन्होंने ऐच्छिक निधि का पैसा वापस लिए जाने के आरोप को निराधार बताया। एसपी विजिलेंस कार्यालय जाऊंगा। मैंने सच का साथ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed