सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: HPU assistant professor's 12th marksheet turns out to be fake, FIR registered

Himachal: एचपीयू के सहायक प्रोफेसर की 12वीं की मार्कशीट निकली फर्जी, एफआईआर दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Feb 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

एचपीयू में नियुक्त एक सहायक प्रोफेसर की 12वीं कक्षा की  मार्कशीट कथित रूप से फर्जी निकलने का मामला सामने आया है। 

Himachal: HPU assistant professor's 12th marksheet turns out to be fake, FIR registered
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में नियुक्त एक सहायक प्रोफेसर की 12वीं कक्षा की  मार्कशीट कथित रूप से फर्जी निकलने का मामला सामने आया है। एचपीयू की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अलग-अलग धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। एचपीयू रजिस्ट्रार ज्ञान सागर नेगी की ओर से दी शिकायत के मुताबिक आरोपी विवि के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान (सीडीओई) में लोक प्रशासन विभाग में सहायक प्रोफेसर तैनात हैं। 

Trending Videos

18 फरवरी 2025 को विवि ने उनकी ओर से नियुक्ति के समय प्रस्तुत दस्तावेजों को स्कूल शिक्षा बोर्ड से सत्यापित कराया तो 12वीं की  मार्कशीट फर्जी निकली। इस पर विवि प्रशासन ने सहायक प्रोफेसर को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था, लेकिन संतोषजनक जवाब न आने पर विवि ने उनके खिलाफ बालूगंज थाने में शिकायत दी। एसएसपी शिमला गौरव ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जमा मार्कशीट में पास, जांच में फेल
अभ्यर्थी का चयन सहायक प्रोफेसर के पद के लिए हुआ था। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान अभ्यर्थी जमा करवाई गई  मार्कशीट में सभी विषय में पास था, लेकिन एलिमेंट्री बोर्ड से जांच करने पर वह तीन विषय में फेल पाया गया। विवि ने उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया था ताकि वह अपना पक्ष रख सके। अब नियमों के मुताबिक विवि ने एफआईआर दर्ज कराई है। -ज्ञान सागर नेगी, रजिस्ट्रार, एचपीयू

 मार्कशीट में नहीं दिख रहे थ्योरी के अंक
आरोपी ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के दौरान विवि ने मुझे कारण बताओ नोटिस दिया कि मैं 12वीं के तीन विषयों में अनुत्तीर्ण हूं। बाद में शिक्षा बोर्ड से जांच करने पर पता चला कि परिणाम में केवल प्रायोगिक अंक दिख रहे थे, सैद्धांतिक अंक प्रदर्शित नहीं हो रहे थे। मैंने 27 जनवरी को संशोधित अंकपत्र विवि को दे दिया था लेकिन 29 जनवरी को बिना उचित प्रक्रिया अपनाए विवि ने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी। मैं विधिक प्रक्रिया के माध्यम से अपना पक्ष रखूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed