सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur News A person died after being hit by a car near Seu, family members were inconsolable

Bilaspur News: सेऊ के पास कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 17 Feb 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक कार ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पढ़ें पूरी खबर...

Bilaspur News A person died after being hit by a car near Seu, family members were inconsolable
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर सेऊ कस्बे के समीप मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ, जब सेऊ (नसवाल) निवासी कर्म चंद (42) अपने खेतों से बैलों को खदेड़ते हुए हाईवे पर पहुंच गया। इसी दौरान दधोल से घुमारवीं की ओर जा रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी।

Trending Videos


हादसे में कर्म देव गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक उसे तुरंत अपनी गाड़ी में घुमारवीं अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। एम्स में उपचार के दौरान कर्म चंद ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि कर्म चंद मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति था और अचानक हुए हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल भेजी गई थी। शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed