सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Review meeting of TB Free India Campaign today

Bilaspur News: टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक आज

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 16 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Review meeting of TB Free India Campaign today
विज्ञापन
-सीएमओ ने बुलाई जिला क्षय रोग फोरम की महत्वपूर्ण बैठक
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले को क्षय रोग (टीबी) से पूरी तरह मुक्त करने के लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इस दिशा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से 17 फरवरी 2026 को जिला क्षय रोग फोरम की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। बैठक जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में सुबह 11:00 बजे से होगी
बैठक का मुख्य एजेंडा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के प्रदर्शन की समीक्षा करना है। विशेष रूप से वर्ष 2025-26 के लिए टीबी मुक्त ग्राम पंचायत प्रमाणन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा होगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि जमीनी स्तर पर पंचायतों को इस बीमारी से मुक्त कर एक स्वस्थ समाज की नींव रखी जाए। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रही सामुदायिक सहायता पहल की प्रगति का जायजा भी लिया जाएगा। इसके साथ ही, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा प्रायोजित विशेष पोषण किट के वितरण को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी, ताकि मरीजों को उचित आहार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला परिषद के सीईओ, जिला टीबी अधिकारी, एम्स बिलासपुर के विशेषज्ञ, रोटरी क्लब के प्रतिनिधि, बार काउंसिल के सदस्य और विभिन्न ब्लॉकों घुमारवीं, झंडूता, मार्कंडेय व श्री नयना देवी जी के चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने समाज के विभिन्न वर्गों और मीडिया प्रतिनिधियों को भी इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed