{"_id":"69930c6daf4709146105b462","slug":"special-campaign-to-be-launched-for-children-women-and-adolescent-girls-in-mining-affected-areas-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-154102-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: खनन प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों, महिलाओं व किशोरियों के लिए चलेगी विशेष मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: खनन प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों, महिलाओं व किशोरियों के लिए चलेगी विशेष मुहिम
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पोषण सहायता, स्वास्थ्य जांच और कौशल प्रशिक्षण पर रहेगा फोकस
टीबी मरीजों को मिलेगी सप्लीमेंट्री डाइट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों, महिलाओं और किशोरियों के कल्याण के लिए विशेष कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पोषण सहायता, नियमित स्वास्थ्य जांच, कौशल प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विशेष मुहिम के तहत बच्चों और किशोरियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि बीमारियों की पहचान प्रारंभिक स्तर पर हो सके और समय पर उपचार मिल सके। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से क्षय रोग (टीबी) मरीजों के लिए निक्षय मित्र योजना की तर्ज पर सप्लीमेंट्री डाइट उपलब्ध करवाई जाएगी। इसका उद्देश्य मरीजों के पोषण स्तर में सुधार कर उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने में मदद करना है। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए विशेष कौशल प्रशिक्षण अभियान भी चलाया जाएगा। इसके तहत महिलाओं को विभिन्न आजीविका आधारित प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। युवाओं को वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने की भी योजना है, जिससे उन्हें रोजगार और स्वरोजगार गतिविधियों से जोड़ा जा सके तथा स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर बढ़ाए जा सकें।
कोट
खनन प्रभावित क्षेत्रों के किशोरियों, महिलाओं और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। सरकार पोषण, स्वास्थ्य और कौशल विकास के माध्यम से इन वर्गों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री
Trending Videos