सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sirmaur: Inmate injures warder and three inmates with brick in Nahan jail

सिरमौर: नाहन जेल में कैदी ने ईंट से वार्डर और तीन कैदियों को किया घायल, मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Feb 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

हमले में वार्डर और तीन कैदी घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाने के बाद जांच शुरू कर दी है। 

Sirmaur: Inmate injures warder and three inmates with brick in Nahan jail
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में कैदी ने एक वार्डर समेत चार कैदियों पर हमला कर दिया। कैदी ने ईंट के साथ वारदात को अंजाम दिया। हमले में वार्डर और तीन कैदी घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में बंद फरमान नाम का कैदी अपनी जमानत के बारे में जानकारी लेने के लिए अधीक्षक के पास गया। इस दौरान यहां हत्या के मामले में सजा काट रहे पंजाब निवासी अभिषेक राणा ने फरमान के साथ मारपीट शुरू कर दी। जेल के स्टाफ ने दोनों को छुड़वाया और बैरक में भेज दिया।

Trending Videos

बैरक में जाने के बाद फिर से अभिषेक राणा ने कैदियों आदिल राणा, हनुमंत आदि के साथ ईंट से मारपीट की। इस दौरान कैदियों सहित जेल वार्डर को भी चोटें लगीं। जेल प्रशासन ने मामले में नाहन पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया। घटना में घायल जेल वार्डर समेत तीन कैदियों का मेडिकल करवा लिया गया है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर कैदी अभिषेक राणा के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, जेल अधीक्षक भानू प्रकाश ने बताया कि हत्या के मामले में सजा काट रहे पंजाब निवासी कैदी अभिषेक राणा ने मारपीट को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस को सूचित किया गया था। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed