सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Impact of Detention Policy in 5th and 8th Grades, 1,362 Students Fail, Departmental Data Reveals

हिमाचल: पांचवीं और आठवीं कक्षा में डिटेंशन पॉलिसी का असर, 1362 विद्यार्थी हुए फेल, विभाग के आंकड़ों में खुलासा

अनिमेष कौशल, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 May 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पांचवीं और आठवीं कक्षाओं में लागू डिटेंशन पॉलिसी के बाद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। 

Himachal: Impact of Detention Policy in 5th and 8th Grades, 1,362 Students Fail, Departmental Data Reveals
शिक्षा( प्रतीकात्मक) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पांचवीं और आठवीं कक्षाओं में लागू डिटेंशन पॉलिसी के बाद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। मार्च 2026 में हुई ग्रीष्मकालीन स्कूलों की परीक्षा की जिलावार रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश भर में कुल 1362 छात्र डिटेन किए गए हैं। इनमें 5वीं कक्षा के 330 और 8वीं कक्षा के 1032 छात्र शामिल हैं। 8वीं कक्षा में छात्रों का प्रदर्शन सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी फेल हुए हैं। सिरमौर में 350 और सोलन में 442 बच्चे फेल हुए हैं। कुल्लू में 173 और ऊना में 161 छात्र डिटेन हुए हैं। वहीं कांगड़ा में 57, हमीरपुर में 60 और बिलासपुर में 78 में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Trending Videos

बुनियादी शिक्षा में कमजोरी की ओर इशारा
पांचवीं कक्षा में अंग्रेजी, गणित, हिंदी और ईवीएस में लगभग समान संख्या में छात्र फेल हुए हैं, जो बुनियादी शिक्षा में कमजोरी की ओर इशारा करता है। आठवीं कक्षा में गणित विषय में 949 और अंग्रेजी में 900 छात्र डिटेन हुए, जबकि विज्ञान में 820 और हिंदी में 725 बच्चे पिछड़ गए हैं। अब दो माह में दोबारा परीक्षा पास करने का इन विद्यार्थियों को मौका मिलेगा। इस परीक्षा में भी अगर यह पास नहीं हुए तो इन्हें पुराने कक्षा में ही रखा जाएगा। किन्नौर और लाहौल-स्पीति के अलावा सभी दस जिलों में स्थित ग्रीष्मकालीन स्कूलों में बीते दिनों वार्षिक परीक्षाएं हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक ये थी व्यवस्था
पांचवीं और आठवीं कक्षा में अभी तक विद्यार्थियों को बिना न्यूनतम अंक प्राप्त किए ही अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाता था। हिमाचल सरकार ने बीते शैक्षणिक सत्र से केंद्र सरकार के संशोधित निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 को प्रदेश में सख्ती से लागू करते हुए नो डिटेंशन पॉलिसी को बंद कर दिया है। अब इन दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों को पास होने के लिए न्यूनतम कम प्राप्त करने ही हाेंगे। परीक्षा पास करने में असफल रहे विद्यार्थियों को आवश्यक अंक प्राप्त करने को एक और मौका दिया जाएगा। दूसरी बार भी जो विद्यार्थी परीक्षा पास नहीं करेगा, उसे फेल कर दिया जाएगा।

                    पांचवीं कक्षा के विषयों में फेल होने वाले विद्यार्थी

जिला   अंग्रेजी गणित विज्ञान
सोलन 120 108 10
सिरमौर 61 58 5
ऊना 46 45 44
बिलासपुर  33  33  33
हमीरपुर  4 3
कांगड़ा 7 7 7
कुल्लू 11 12 10
चंबा  8  8   8

 

              आठवीं कक्षा के विषयों में फेल होने वाले विद्यार्थी

जिला अंग्रेजी गणित विज्ञान
सिरमौर  329 354 301
सोलन 219 226 208
कुल्लू 140  145 121
ऊना 96 104 81
बिलासपुर 42 43 41
कांगड़ा 38 45 41
चंबा 23 19 15
हमीरपुर 6 6 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed