सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: New responsibilities for 14 HAS officers; eight posted for the first time; notification issued.

हिमाचल: 14 एचएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी, आठ को पहली बार तैनाती, अधिसूचना जारी

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार

2024 बैच के छह अधिकारियों को खंड विकास अधिकारी के पद से स्थानांतरित कर सहायक आयुक्त कम तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया गया है।

Himachal: New responsibilities for 14 HAS officers; eight posted for the first time; notification issued.
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2024-25 बैच के 14 एचएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। 2024 बैच के छह अधिकारियों को खंड विकास अधिकारी के पद से स्थानांतरित कर सहायक आयुक्त कम तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया गया है। 2025 बैच के आठ नए एचएएस अधिकारियों को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के तौर पर पहली तैनाती दी गई है। कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। सरकार ने 2024 बैच के छह एचएएस अधिकारियों को खंड विकास अधिकारी से सहायक आयुक्त (राजस्व)-सह-तहसीलदार के पदों पर नियुक्त किया गया है। इनमें हिमानी को छौहारा (शिमला) से परागपुर (कांगड़ा) भेजा गया है। 

अनुभव तंवर को चौंतड़ा (मंडी) से निहरी (मंडी) में नियुक्त किया गया। कार्तिकेय डोगरा को गोपालपुर-सरकाघाट (मंडी) से स्वारघाट (बिलासपुर) भेजा गया। करणवीर सिंह को कुपवी (शिमला) से जुब्बल (शिमला) में तैनाती मिली। नेहा नेगी को संगड़ाह (सिरमौर) से निचार (किन्नौर) और योगेश कुमार को पांगी (चंबा) से रामपुर (शिमला) में नियुक्त किया गया है। अधिसूचना के तहत 2025 बैच के आठ नव चयनित एचएएस अधिकारियों को बीडीओ पद पर पहली तैनाती दी गई है। उमेश को राजगढ़ (सिरमौर), मोहित सिंह को ठियोग (शिमला) और जितेंद्र चंदेल को निचार (किन्नौर), राहुल धीमान को ऊना, तान्या कश्यप को सुजानपुर (हमीरपुर) और अंकुश कुमार को रामपुर (शिमला) में तैनाती मिली है जबकि रजत चौधरी को हमीरपुर और प्रियंका को बड़सर (हमीरपुर) में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed