सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News Governor Shiv Pratap Shukla said tried to understand Himachal in three years

Himachal News: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बोले- तीन वर्षों में हिमाचल को समझने का किया प्रयास

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 08 Mar 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

राजभवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लोगों और यहां की परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal News Governor Shiv Pratap Shukla said tried to understand Himachal in three years
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि अपने तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लोगों और यहां की परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया। राजभवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने हिमाचल के बाद तेलंगाना में बतौर राज्यपाल सेवा का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में काम करने की काफी संभावनाएं हैं, लेकिन कार्यसंस्कृति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

Trending Videos

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कई क्षेत्रों में प्रगति की गुंजाइश है। नेताओं को इस संभावना पर काम करना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हिमाचल से बाद में बना उत्तराखंड कई मामलों में आगे निकल गया है, इसलिए प्रदेश में बेहतर कार्यसंस्कृति विकसित करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में टीबी के मरीजों की संख्या बढ़ना चिंता का विषय है। पिछले वर्ष उम्मीद थी कि हिमाचल टीबी मुक्त राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा, लेकिन अन्य राज्यों तुलना में यहां मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त और नशा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए अभियान चलाया गया, जिसमें मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राज्यपाल ने कहा कि केवल राजनीति ही नहीं होनी चाहिए, बल्कि कार्यसंस्कृति का भी विकास होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान राजभवन और सरकार के बीच किसी प्रकार का टकराव नहीं रहा और सहयोगात्मक वातावरण में काम हुआ।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की खूबसूरती और यहां के लोगों का स्नेह ऐसा है कि कोई भी यहां बार-बार आना चाहता है। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी वह किसी न किसी अवसर पर हिमाचल जरूर आएंगे, भले ही राज्यपाल के रूप में नहीं बल्कि किसी सम्मेलन या कार्यक्रम के तहत आएंगे। उन्होंने सरकार, मीडिया और प्रदेश की जनता का सहयोग मिलने पर आभार भी व्यक्त किया।

राष्ट्रपति के अपमान को बताया अनुचित, बोले-ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के सर्वोच्च सांविधानिक पद का सम्मान बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का अपमान किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं माना जा सकता और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सांविधानिक पदों का सम्मान होना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सांविधानिक संस्थाओं और पदों की गरिमा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को मर्यादा का पालन करना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed