सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News Shimla Chahat Arora Appears in Netflix Web Series Plays the Role of a Female Police Officer

Himachal News: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में नजर आई शिमला की चाहत अरोड़ा, महिला पुलिस का निभाया किरदार

भारती शर्मा, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 06 Apr 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

शिमला की बेटी चाहत अरोड़ा ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया है। यह वेब सीरीज 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। वेब सीरीज में चाहत अरोड़ा ने बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन के साथ महिला पुलिस का किरदार निभाया। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal News Shimla Chahat Arora Appears in Netflix Web Series Plays the Role of a Female Police Officer
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में नजर आई शिमला की चाहत अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

पहाड़ी रील्स और गेयटी थिएटर के मंच से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली शिमला की बेटी चाहत अरोड़ा ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान यह मामला लीगल है वेब सीरीज में बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन के साथ महिला पुलिस के किरदार में नजर आई।

Trending Videos

यह वेब सीरीज 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। मूल रूप से न्यू शिमला की रहने वाली चाहत ने शुरुआती पढ़ाई शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी चेल्सी स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने डीएवी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला से अपनी बारहवीं पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली गई और दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स में स्नातक किया। इस दौरान पढ़ाई के साथ इनका रूझान कला और अभिव्यक्ति के प्रति लगातार बढ़ता रहा।



अभिनय में पूरी तरह आने से पहले चाहत ने कैमरे के पीछे भी काम किया और क्रिएटिव प्रोड्यूसर और असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में फिल्म और विज्ञापन परियोजनाओं से जुड़ी रहीं। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करते हुए कॉमेडी वीडियो बनाए, इंटरव्यू होस्ट किए और एडिटोरियल कंटेंट पर काम किया। इस दौरान उन्होंने आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे, राजकुमार राव, सैफ अली खान, करण जौहर और विक्की कौशल जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ कवर शूट्स किए। कैमरे के पीछे का यह अनुभव उनके लिए अभिनय की बारीकियों को समझने में भी सहायक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाहत अरोड़ा ने बताया कि मैंने पहाड़ों की छोटी-छोटी कहानियों से शुरुआत की थी और आज वही कहानियां मुझे बड़े मंच तक लेकर आई हैं। मेरे लिए अभिनय सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि लोगों के जीवन से जुड़ने का माध्यम है। 2021 में शिमला में ही शादी हुई। चाहत ने बताया कि अभिनय की शुरूआत शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के मंच से की। इसी दौरान उन्होंने पहाड़ी जीवन से प्रेरित छोटे-छोटे कॉमेडी स्केच बनाना शुरू किया जिनमें पहाड़ी लड़का और उसकी मां, बस कंडक्टर और छोटे शहर के अन्य किरदार शामिल थे।



इन फिल्मों में कर चुकी है काम
चाहत अरोड़ा ने बताया कि वह टीसका चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म साली मोहब्बत, अमेज़न एमएक्स प्लेयर नॉक नॉक कौन है और एक फर्जी लव स्टोरी, दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित और एकता कपूर द्वारा निर्मित फिल्म लव सेक्..स और धोखा 2 में, सिद्धार्थ चौहान द्वारा निर्देशित फुल-लेंथ फीचर फिल्म अमर कॉलोनी धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट डेरिंग पार्टनर्स सहित अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी काम कर चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed