सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Gaggal airport evacuated after unclaimed bag found

Kangra: संदिग्ध बैग से मचा हड़कंप, खाली कराया कांगड़ा एयरपोर्ट; जांच में कुछ नहीं निकला, देखें वीडियो

राजकुमार चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कागड़ा) । Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Apr 2026 01:52 PM IST
विज्ञापन
सार

एयरपोर्ट परिसर में किसी अज्ञात बैग को देखे जाने के बाद तुरंत सुरक्षा अधिकारियों और गगल पुलिस ने कदम उठाए और पूरे परिसर को खाली करवा दिया। 

Gaggal airport evacuated after unclaimed bag found
गगल एयरपोर्ट को करवाया खाली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा हवाई अड्डा पर शनिवार सुबह एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट परिसर में किसी अज्ञात बैग को देखे जाने के बाद तुरंत सुरक्षा अधिकारियों और गगल पुलिस ने कदम उठाए और पूरे परिसर को खाली करवा दिया। मामला बढ़ता देख बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया।

Trending Videos

सीसीटीवी फुटेज से बैग के मालिक का पता लगाया गया, जिन्होंने बाद में स्वीकार किया कि वे गलती से अपना बैग एयरपोर्ट पर छोड़ गए थे। सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता ने किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला और बाद में बैग को बिना किसी संदिग्ध वस्तु के मालिक को सौंप दिया। हवाई अड्डा निदेशक अमित सकलानी ने बताया कि सीसीटीवी के जरिये बैग के मालिक का पता लगाया गया और उनसे संपर्क किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में एक दंपती ने स्वीकार किया कि वे गलती से अपना बैग एयरपोर्ट पर ही छोड़ गए थे। जांच पूरी होने के बाद बम निरोधक दस्ते ने बैग को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, गगल थाना प्रभारी उधम सिंह ने बताया कि संबंधित दंपती पुलिस स्टेशन पहुंचा और बैग के बारे में जानकारी दी। बैग में कोई भी संदिग्ध वस्तु न मिलने पर उसे दंपती को सुरक्षित सौंप दिया गया। इस पूरी घटना के दौरान सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता से किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed